Badrinath Dham Donation Controversy: राम मंदिर के बाद अब बदरीनाथ में चढ़ावे की हेराफेरी का आरोप, BKTC ने बैठाई जांच

अयोध्या राम मंदिर के बाद अब उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की हेराफेरी का मामला सामने आया है। BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जांच के आदेश देकर कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है।

Badrinath Dham Donation Controversy: राम मंदिर के बाद अब बदरीनाथ में चढ़ावे की हेराफेरी का आरोप, BKTC ने बैठाई जांच

Updated Jul 04 2026 02:15 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Uttarakhand , India

Badrinath Mandir Chanda Chori: अयोध्या के राम मंदिर में दान की राशि चोरी होने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध मंदिर बद्रीनाथ धाम में चढ़ने और दान की कथित तौर पर हेराफेरी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर बद्रीनाथ धाम और श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और नगदी के रखरखाव में गड़बड़ी के दावे के बाद मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

आरोप सामने आते ही बद्रीनाथ-केदारनाथ समिति तुरंत एक्शन में दिखाई दी। मंदिर प्रशासन ने देश दुनिया से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का हवाला देते हुए इस मामले को उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही दान-पुण्य और कैश काउंटर व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों को तलब किया गया है।

Ads


अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी बोले– 'कारण बताओ नोटिस' जारी, रिपोर्ट होगी सार्वजनिक 

सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होने के बाद BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मामले की पुष्टि करते हुए सख्त रुख अपनाया और उन्होंने कहा कि- सोशल मीडिया पर बद्रीनाथ धाम में चढ़ने की कथित तौर पर हेराफेरी के मामले सामने आ रहे हैं जिसे उन्होंने बेहद गंभीरता से लिया है। उनका कहना है कि वहां के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से पुरी गणना और गल्ला व्यवस्था की निगरानी में तैनात सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है इसके साथ ही एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। 

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि यह जांच कमेटी बिना किसी दबाव के अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसे पूरी तरह से सार्वजनिक किया जाएगा। यदि जांच में कोई भी छोटा बड़ा कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ads