केतन अग्रवाल हत्याकांड: प्रेम संबंध के चलते रची गई थी हत्या की साजिश? 2004 कॉल रिकॉर्ड्स से हुआ बड़ा खुलासा

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा। आरोपी चेतन चौधरी और सिया गोयल 29 जून तक पुलिस कस्टडी में। पुलिस को मिले 2004 कॉल रिकॉर्ड्स, सीसीटीवी फुटेज और हत्या की साजिश से जुड़े अहम सबूत।

केतन अग्रवाल हत्याकांड: प्रेम संबंध के चलते रची गई थी हत्या की साजिश? 2004 कॉल रिकॉर्ड्स से हुआ बड़ा खुलासा

Updated Jun 24 2026 10:46 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Pune, Maharashtra, India

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुणे पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपी चेतन चौधरी और सिया गोयल को 29 जून 2026 तक 7 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस जांच में अभी तक जो मामले सामने आए हैं, उन तथ्यों ने इसे और भी सनसनीखेज बना दिया है।


प्रेम संबंध के चलते रची गई थी हत्या की साजिश

पुणे पुलिस के जांच के अनुसार सिया गोयल और चेतन चौधरी एक दूसरे से प्रेम करते थे तो वहीं दूसरी ओर सिया की सगाई बिजनेसमैन केतन अग्रवाल से कर दी गई थी। जांच एजेंसियों का दावा है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची थी। जिसमें बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत हो गई।

Ads

यह भी पढ़ें: कलयुगी पिता ने पत्नी और 3 बच्चों को नहर में फेंका, तीनों मासूमों की मौत, पत्नी ने तैरकर बचाई जा


पहली कोशिश हुई थी नाकाम

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सिया ने 14 जून को ही केतन को लोहगढ़ किले की खाई में धक्का देने की कोशिश की थी लेकिन वह अपने मकसद में नाकाम रही। लेकिन दोबारा 18 जून को योजना बनाकर उसने अपनी वारदात को अंजाम दिया और 400 फीट नीचे गहरी खाई में धक्का देकर केतन की जान ले ली।

Ads

केतन के पिता ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि सिया गोयल ने 14 जून को केतन की हत्या करने के मकसद से धक्का दिया था। लेकिन अपने मकसद में नाकाम होने की वजह से उसने वहां पर सांप देखने के बाद उसे बचाने का बहाना बना दिया था।


2004 कॉल रिकॉर्ड्स ने खोले कई राज

पुलिस ने जब दोनों आरोपियों की कॉल डिटेल्स की जांच की तो, पता चला कि दोनों दोनों के बीच 2,004 कॉल का रिकॉर्ड और लगभग 238 घंटे की बातचीत का कॉल रिकॉर्ड भी मिला है। जांच में पता चला कि सिया गोयल चेतन चौधरी के प्रेम संबंध में थी और केतन से शादी करने को राजी नहीं थी।

Ads

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नया खुलासा, इलाज करने वाले डॉक्टर के बयान से उठे बड़े सवाल


17 करोड़ रुपये की थी शादी की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केतन अग्रवाल और सिया गोयल की शादी नवंबर 2026 में होने वाली थी जिसे लेकर बेहद भव्य स्तर पर तैयारी की जा रही थी। केतन के परिवार की तरफ से राजस्थान में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से राजस्थान में महल भी बुक किया गया था और मेहमानों के लिए प्राइवेट जेट की भी व्यवस्था की गई थी।

Ads


पीड़ित परिवार ने की फांसी की मांग

बिजनेसमैन केतन अग्रवाल के परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, उनका कहना है कि यदि आरोप साबित होते हैं तो दोनों दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े सभी डिजिटल, तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। आने वाले कुछ दिनों में इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: पटना में 22 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ads