MP Police Constable Recruitment 2026: एमपी पुलिस में 7500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
MP Police Online Form: मध्य प्रदेश में 7500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 22 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू। योग्यता, आयु सीमा और महत्वपूर्ण तिथियां यहाँ देखें।
Updated Sep 13 2026 02:53 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Madhya Pradesh, India
MP Police Constable Recruitment 2026: यदि आप भी मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी कर अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। तो यह आपके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MP Police Constable Recruitment 2026: Overview
- बोर्ड का नाम: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड
- पद का नाम: कांस्टेबल
- कुल रिक्तियां: 7500
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 22 सितंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर 2026
- आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि: 11 अक्टूबर 2026
- लिखित परीक्षा की तिथि: 19 नवंबर 2026
- आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: mpesb.mp.gov.in
आवेदन शुल्क (Application Fee)
MP Police Constable Recruitment 2026 में आवेदन शुल्क UR उम्मीदवारों के लिए ₹500, SC, ST, OBC, EWS उम्मीदवारों के लिए ₹250, और परीक्षा शुल्क UR उम्मीदवारों के लिए ₹200, SC / ST / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए ₹100 है। आप इस भर्ती में आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, तत्काल भुगतान सेवा, कैश कार्ड आदि के माध्यम से कर सकते हैं।
MP Police Constable Recruitment 2026: पात्रता
- उम्मीदवार को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से10वीं 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए (अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण)।
- आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होना चाहिए।
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/महिला/EWS) के उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश शासन के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट mpesb.mp.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपको होमपेज पर 'MP Police Constable 2026 Online Application' के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें।
- अब आप आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर Submit बटन पर क्लिक करें
- अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)
- Online Apply: Click Now (Link Activate On 22 September 2026)
- Official Website: Click Now
- Home Page: Click Now