अपने पार्टनर से ब्रेकअप करना चाहते है, ये कंपनी दे रही 'चीफ ब्रेकअप ऑफिसर' की नौकरी, सैलरी ₹2.8 लाख

Chief Breakup Officer नाम से एक अनोखी Work from Home नौकरी निकली, जिसमें दूसरों का ब्रेकअप कराने के लिए हर महीने मिलेंगे ₹2.8 लाख की सैलरी। जानिए योग्यता और कौन कर सकता है अप्लाई।

अपने पार्टनर से ब्रेकअप करना चाहते है, ये कंपनी दे रही 'चीफ ब्रेकअप ऑफिसर' की नौकरी, सैलरी ₹2.8 लाख

Updated Jun 29 2026 01:53 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

आज के समय में प्यार करना जितना आसान है, उसे निभाना उतना ही मुश्किल है। लेकिन, इससे एक और चीज़ है जो सबसे ज़्यादा भारी पड़ती है और वो है, 'ब्रेकअप' करना! अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं और इस रिश्ते को तोड़ने के लिए अपने पार्टनर के सामने बैठकर 'अब हमारे बीच सब खत्म हो चुका है' यह कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है; क्योंकि इस काम को करने के लिए एक कंपनी आ गई है जो ब्रेकअप खुद करेंगी। साथ ही, इस काम को करने के लिए नौकरी मिल रही है, जिसमें लाखों रुपए की सैलरी है।


चीफ ब्रेकअप ऑफिसर की निकली वैकेंसी  

मशहूर डेटिंग प्लेटफॉर्म dating.com ने CBO यानी चीफ ब्रेकअप ऑफिसर (Chief Breakup Officer) की नौकरी निकाली है, जिसमें यह कंपनी ऐसे लोगों की तलाश करती है जो दूसरों की तरफ से उनके पार्टनर को जाकर ब्रेकअप की खबर दे सके। यह जॉब पूरी तरह से 'वर्क फ्रॉम होम' है, यानी आप घर बैठे दूसरों का रिश्ता खत्म करवा सकते हैं। इतना ही नहीं, इस काम को करने के लिए कंपनी हर महीने करीब 2.8 लाख रुपये (3,000 डॉलर) की सैलरी देगी।

Ads


चीफ ब्रेकअप ऑफिसर का काम क्या होगा

यह काम अगर आपको बहुत आसान लग रहा होगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसमें चीफ ब्रेकअप ऑफिसर को समझना होगा की ब्रेकअप का मामला कितना गंभीर है; क्या यह आसानी से सुलझने वाला है, या फिर पूरी तरह से दिल तोड़ने वाला मामला है। इसका मुख्य कार्य रिश्तो को इस तरह खत्म करना होगा, जिससे दोनों पार्टनर की गरिमा बनी रहे और सामने वाले के गुस्से और दुख को भी तसल्ली से संभाला जा सके।


किसे मिलेगी यह नौकरी

इस कंपनी में काम करने के लिए योग्यता काफी मजेदार है। कंपनी उन लोगों को प्राथमिकता दे रही है, जो अपनी लाइफ में कम से कम तीन बार ब्रेकअप का दर्द झेल चुके हैं, जिन्हें आज के दौर में रिश्तों जैसे रिलेशनशिप (Relationship), सिचुएशनशिप (Situationship) और 'इट्स कॉम्प्लिकेटेड' (It's Complicated) के बीच का फर्क अच्छी तरह समझ में आता हो।

Ads


यह नौकरी क्यों है जरूरी?

इस कंपनी का मुख्य उद्देश्य घोस्टिंग को रोकना है। आजकल के युवाओं में यह बीमारी बहुत तेजी से बढ़ रही है। घोस्टिंग का मतलब बिना कुछ बताए अचानक सामने वाले से संपर्क तोड़ लेना, और उसका नंबर ब्लॉक कर गायब हो जाना है; इससे इंसान को मानसिक रूप से बहुत ठेस पहुंचती है। Dating.com के सर्वे में Gen Z और Millennials (आज के युवा) में, करीब 84% लोग कभी न कभी इस घोस्टिंग का शिकार हुए हैं।


कंपनी की डेटिंग एक्सपर्ट जेमी ब्रॉन्स्टीन का कहना है की लोग मुश्किल बातचीत से भागते रहते हैं, लेकिन इस तकनीक ने इसे और आसान बना दिया है। इसी 'घोस्टिंग' को रोकने और रिश्तो को सम्मान तरीके से अंत करने के लिए 'चीफ ब्रेकअप ऑफिसर' की शुरुआत की जा रही है।

Ads


सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर इस नौकरी की चर्चा बहुत तेजी से हो रही है। कुछ लोगों ने इसे मजेदार और क्रिएटिव बिजनेस आइडिया मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कोई अगर तीसरा व्यक्ति जाकर तसल्ली से बात समझाएं, तो शायद दिल टूटने का दर्द थोड़ा कम हो सकता है। अगर आप भी अपना रिश्ता तोड़ना चाहते हैं, लेकिन मुंह पर बोलने की आपमें हिम्मत नहीं है, तो थोड़ा इंतजार करिए... जल्द ही आपकी मदद के लिए 'चीफ ब्रेकअप ऑफिसर' हाजिर होने वाला है