मिचेल मार्श का खुलासा: क्यों वर्ल्ड कप जीतते ही अकेले पब चले गए थे कंगारू कप्तान? टेस्ट क्रिकेट पर लिया बड़ा फैसला
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने बताया वर्ल्ड कप जीत के बाद अकेले पब जाने का मजेदार किस्सा। साथ ही जानें क्यों मार्श ने टेस्ट क्रिकेट को कहा हमेशा के लिए अलविदा, पढ़ें पूरी खबर।
Updated Apr 10 2026 03:12 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Perth, South Africa, Australia
ऑस्ट्रेलिया T20 कप्तान मिचेल मार्श अपनी बेबाकी की और मैदान के बाहर बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। मिचेल ने 2023 के वनडे कप जीतने के बाद की एक मजेदार किस्सा इंटरव्यू के दौरान शेयर किया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सुबह 9 बजे अकेले पब और कुछ पिंट्स
मार्श ने बताया कि भारत में वर्ल्ड कप जीतने के बाद वह जश्न के मूड में नहीं थे। उन्होंने कहा कि जैसे ही वह पर लैंड हुए तो सीधे अपने घर के पास वाले पब में चले गए। उसे समय सुबह के 9:00 बज रहे थे और वह खुलने का इंतजार करने लगे वहां पर उन्होंने कुछ घंटे बिताए और जीत का एहसास महसूस किया। मार्च में हंसते हुए कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि बाकी के खिलाड़ी सड़कों पर विक्ट्री परेड कर रहे हैं या नहीं।
भारत के तुलना में ऑस्ट्रेलिया कल्चर बिल्कुल अलग है
मार्श ने बताया कि भारत के तुलना में ऑस्ट्रेलिया का कल्चर बिल्कुल अलग है शायद विराट कोहली भारत में अकेले पब में जाकर बैठते हुए दिखाई नहीं देंगे लेकिन या ऑस्ट्रेलिया में आम बात है।
मिचेल मार्श टेस्ट करियर को कहा 'अलविदा'
उन्होंने भविष्य को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया और साफ तौर पर कहा कि अब उनका टेस्ट क्रिकेट खेलने का कोई इरादा नहीं है।
"मेरा टेस्ट करियर खत्म हो चुका है। मुझमें अब लाल गेंद के क्रिकेट के लिए कोई महत्वाकांक्षा नहीं बची है। मैं अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के लिए सफेद गेंद (ODI और T20) के क्रिकेट पर ध्यान देना चाहता हूँ।"