Viral Video Nag Panchami: नाग पंचमी पर नाग को दूध क्यों नहीं पिलाना चाहिए? वायरल वीडियो ने खोली बड़ी सच्चाई

नाग पंचमी 2026 से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांप को दूध न पीने का दावा किया गया है। जानिए विशेषज्ञों की राय और वैज्ञानिक तथ्य।

Viral Video Nag Panchami:  नाग पंचमी पर नाग को दूध क्यों नहीं पिलाना चाहिए? वायरल वीडियो ने खोली बड़ी सच्चाई

Updated Jun 27 2026 12:27 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

नाग पंचमी का इस साल 17 अगस्त 2026 को मनाया जाने वाला है। जैसे ही आप पर्व का समय नजदीक आया तो सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक दावा नाग पंचमी के दौरान बड़ी संख्या में लोग सांपों को दूध पिलाते हैं, जबकि वास्तव में सांप दूध नहीं पीते हैं।

वीडियो में युवक सांप के सामने पहले दूध और फिर पानी रखकर प्रयोग करता है, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब युवक सांप को दूध देता है, तो सांप इधर-उधर भागने लगता है। लेकिन जैसे ही वह पानी पिलाता है तो सांप आराम से पानी पीने लगता है।

Ads

यह भी पढ़ें: कब से शुरू होगा सावन? जानें पहला सावन सोमवार, मंगला गौरी व्रत और श्रावण मास की पूरी जानकारी

क्या सांप वास्तव में दूध पीते हैं?

विशेषज्ञों के अनुसार सांप प्राकृतिक रूप से दूध नहीं पीते हैं। क्योंकि वह स्तनधारी नहीं होते हैं और उनके भोजन में दूध शामिल नहीं होता है। अधिकतर सांप मांसाहारी होते हैं और उनका मुख्य भोजन चूहे, मेंढक, छिपकली, पक्षी तथा अन्य छोटे जीव होते हैं। 

Ads

कई बार देखा जाता है कि सांप अगर अत्यधिक प्यासा या तनावग्रस्त होता है तो मजबूरी में कुछ मात्रा में दूध या अन्य तरल पदार्थ मुंह में ले लेता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह दूध पीता है और उसका यह प्राकृतिक भोजन है।

View this post on Instagram

A post shared by snake man of bihar (@nature_wildlife_care_)

Ads


वायरल वीडियो में क्या दावा किया गया?

वायरल वीडियो में युवक कहता है कि:

  • नाग पंचमी पर हजारों लोग श्रद्धा के नाम पर सांपों को दूध पिलाते हैं।
  • सांप दूध नहीं पीते, बल्कि पानी की आवश्यकता होने पर पानी पीते हैं।
  • दूध में मौजूद अधिक कैल्शियम और अन्य तत्व सांप के शरीर के लिए उपयुक्त नहीं होते।
  • जबरन दूध पिलाने से सांप की तबीयत खराब हो सकती है और कई मामलों में उसकी मौत भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: नारियल फोड़ते समय निकल जाए सड़ा, तो तुरंत करें ये 3 काम, टल जाएगी हर बड़ी विपदा

Ads


क्या दूध पिलाने से सांप की जान जा सकती है?

वन्य जीव विशेषज्ञों का कहना है कि सांप का पाचन तंत्र दूध को पचाने के लिए नहीं बना है। यदि सांप को जबरन दूध पिलाया जाए या दूध उसके श्वसन मार्ग में चला जाए, तो उसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसी स्थिति बने रहने पर संक्रमण, कमजोरी या सांप की मृत्यु का खतरा भी हो सकता है।


नाग पंचमी पर क्या करें?

नाग पंचमी भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि श्रद्धालुओं को जीवों के प्रति दया और संरक्षण का भाव रखना चाहिए।

Ads
  • सांपों को पकड़ने या परेशान करने से बचें।
  • उन्हें जबरन दूध या अन्य खाद्य पदार्थ न पिलाएं।
  • यदि पूजा करनी हो तो प्रतीकात्मक रूप से शिवलिंग या नाग देवता की प्रतिमा पर दूध अर्पित करें।
  • वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के नियमों का पालन करें।

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं हनुमान जी के भी थे 5 सगे भाई? जानें ब्रह्मांड पुराण का यह अद्भुत रहस्य


वायरल दावे पर क्या है निष्कर्ष?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का प्रयोग स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं है। हालांकि, वैज्ञानिक और वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि सांप दूध नहीं पीते और उनका प्राकृतिक आहार मांसाहारी होता है। इसलिए नाग पंचमी के अवसर पर सांपों को जबरन दूध पिलाना न केवल वैज्ञानिक दृष्टि से गलत माना जाता है, बल्कि इससे उनकी सेहत को भी नुकसान पहुंच सकता है। 

Ads


डिस्क्लेमर: यह लेख सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उपलब्ध वैज्ञानिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी वायरल दावे को अंतिम सत्य मानने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और वन्यजीव विशेषज्ञों की राय अवश्य लें।