खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर बवाल, BJP विधायक बोले– 'बाप-मां सब जीजा हो गए क्या?'

Khan Sir Jija Statement: खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर बवाल बढ़ गया है। बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने खान सर को 'नौटंकीबाज' बताते हुए बिहार में एंट्री बैन करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर बवाल, BJP विधायक बोले– 'बाप-मां सब जीजा हो गए क्या?'

Updated Jul 21 2026 05:21 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

पटना के मशहूर शिक्षक खान सर एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिरे हैं। उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान 'जीजा' शब्द का इस्तेमाल करते हुए विवादित बयान दिया था, जिससे उनके बयान पर बवाल बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। 20 जुलाई 2026 को बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने खान सर पर जमकर निशाना साधा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


खान सर ने क्या कहा था?

खान सर से उनके असली नाम फैजल खान को लेकर चल रहे विवाद पर एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान सवाल पूछा गया था। इस पर जवाब देते हुए खान सर ने कहा था कि जो मुझे जीजा मानते हैं वही मुझे फैजल खान कहता है। इसी बयान को लेकर अब पूरा विवाद खड़ा हो गया है।

Ads

यह भी पढ़े: CJP संसद मार्च के दौरान भड़की हिंसा, 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, 70 हिरासत में लिए गए


खान सर शिक्षक नहीं, नौटंकीबाज हैं

खान सर के इस बयान को लेकर भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है वह बेहद आपत्तिजनक है। मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि सबसे पहले वह अपने बाप का जीजा हो गया और मां का भी जीजा हो गया। जिस तरह से उसने बयान दिया है, हम समझते हैं कि उसको बिहार में घुसने नहीं देना चाहिए। नीरज कुमार बबलू ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि बिहार के युवाओं को ऐसे शिक्षकों का बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमने पहले ही कहा था वह फ्रॉड है, वह शिक्षक नहीं नौटंकीबाज है, वह छात्रों को बरगलाने का काम करता है, उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।


पप्पू यादव भी जता चुके हैं नाराजगी

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी इस मामले पर खान सर को प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि एक शिक्षक के मुंह से इस तरह के बयानबाजी बिल्कुल शोभा नहीं देती। पप्पू यादव ने कहा कि खान सर और रौशन आनंद, दोनों ही इस विवाद को बेवजह तूल दे रहे हैं और दोनों को ही ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए।

Ads