PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! खाते में ब्याज का पैसा आना शुरू, मोबाइल से घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस
EPFO ने PF खातों में 8.25% की दर से ब्याज ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। जानें 4 सबसे आसान तरीके जिनसे आप घर बैठे आसानी से अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं और अपडेटेड पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं।
Updated Jul 22 2026 06:09 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
PF Interest Credit: यदि आप नौकरीपेशा है और आपकी सैलरी से हर महीने PF का पैसा कटता है, तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छी खुशखबरी है, क्योंकि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए सदस्यों के खातों में सालाना ब्याज की राशि डालने शुरू कर दि हैं। इसकी पुष्टि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी कर दी है। उन्होंने कहा कि ब्याज की रकम कर्मचारियों के पासबुक में भेजने का काम शुरू हो चुकी है और पासबुक में पैसा दिखने भी लगा है।
कितना मिल रहा है ब्याज?
इस बार PF जमा पर सरकार द्वारा ब्याज 8.25% कि दर से देने का फैसला किया गया है। अगर आप देखना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं, तो आपको किसी EPFO दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे मोबाइल फोन या लैपटॉप की मदद से सिर्फ 2 मिनट में अपना अपडेटेड बैलेंस आसानी से चेक कर सकते हैं।
PF बैलेंस और ब्याज चेक करने के 4 तरीके
UMANG ऐप (स्मार्टफोन से)
- अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से UMANG App डाउनलोड करें।
- ऐप खोलकर EPFO सर्विस पर क्लिक करें।
- अब आप 'View Passbook' पर क्लिक करें और UAN डालकर OTP के जरिए लॉग इन करें।
- यहां आप आसानी से पीएफ बैलेंस और ब्याज चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: पीएफ का 8.25% ब्याज खाते में कब आएगा? EPFO ने बताई पक्की डेट
EPFO पासबुक पोर्टल (वेबसाइट से)
- सबसे पहले EPFO की आधिकारिक पासबुक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद अपना 12 अंकों का UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर), पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करना होगा।
- अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज कर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद 'View Passbook' पर क्लिक करें, जहां आपको आपकी कुल जमा राशि और ब्याज की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
SMS भेजकर
- आप अपना मोबाइल नंबर से भी मैसेज भेज कर बैलेंस चेक कर सकते हैं।
- आपका UAN एक्टिवेट होना चाहिए और मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
- हिंदी में जानकारी के लिए आप अपने मोबाइल फोन से टाइप करें EPFOHO UAN HIN और 7738299899 पर भेज दें।
- कुछ ही देर बाद आपके फोन पर SMS के जरिए बैलेंस का ब्योरा मिल जाएगा।
मिस्ड कॉल देकर
- यदि आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप अपने लिंक्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें।
- 2 घंटी जाने के बाद आपका कॉल अपने आप कट जाएगा और आपके फोन पर SMS आएगा, जिसमें आपकी जमा राशि और ब्याज की स्थिति दिख जाएगी।
अभी तक ब्याज नहीं दिखा तो चिंता न करें!
अगर अभी तक आपके पासबुक में ब्याज का पैसा नहीं आया है, तो घबराने की कोई बात नहीं है, क्योंकि EPFO के पास करोड़ों खाते हैं और इसलिए वह एक साथ एक बार में पैसा ट्रांसफर नहीं करता है। यह प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में पूरी होती है। आपके खाते में ब्याज का पैसा थोड़ी देर से भी दिखता है, तो आपके पूरे साल का पूरा ब्याज मिलेगा, इसमें आपका ₹1 का भी नुकसान नहीं होगा।