चारधाम यात्रियों को बड़ी सौगात: रुद्रप्रयाग में 900 मीटर लंबी सुरंग शुरू, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर

चारधाम यात्रा अब मिनटों में होगा तय। बदरीनाथ-केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को जाम से मिलेगी मुक्ति। रुद्रप्रयाग में 900 मीटर लंबी सुरंग शुरू।

चारधाम यात्रियों को बड़ी सौगात: रुद्रप्रयाग में 900 मीटर लंबी सुरंग शुरू, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर

Updated Apr 12 2026 01:31 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: India

उत्तराखंड में बाबा बदरीनाथ और केदारनाथ का दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब यात्रियों को रुद्रप्रयाग शहर के ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भारी जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। वाहनों की आवाजाही के लिए बनी रुद्रप्रयाग बाईपास योजना के तहत 900 मीटर लंबी सुरंग को खोल दिया गया है। 


इस सुरंग को शुरू होने से बदरीनाथ और केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली जाने वाले स्थानीय लोगों को भी समय की बचत होगी। अब वाहन रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार के रास्ते नहीं गुजरेगी। यह सुरंग शहर से 2 किलोमीटर पहले ही रास्ता बदल देगी, जिससे शहर के बाहर ही ट्रैफिक का दबाव डायवर्ट हो जाएगी।


साल 2003-04 में शुरू हुई यह योजना बजट के आभाव में लंबे समय तक अटकी हुई थी। इस सुरंग की कहानी काफी पुरानी है, साल 2021 में इसे दोबारा बनाने की मंजूरी मिली और 2022 में 156 करोड़ की लागत से काम शुरू हुआ, निर्माण एजेंसी तेजी से काम करते हुए इसे जल्द ही पूरा कर दिखाया और अब इस सुरंग से वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो चुकी है। 


रुद्रप्रयाग शहर में चार धाम यात्रा के लिए घंटे का जाम लगना आम बात थी। इस सुरंग को चालू होने से अब यात्री सीधे बाईपास के जरिए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे। पुलिस का मानना है कि इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और अन्य सेवाओं को भी रास्ता साफ़ मिलेगा।