Bihar Board 10th Result 2026: आज जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, यहाँ देखें सबसे पहले अपना स्कोरकार्ड
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे जारी होगा। छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड तुरंत चेक करें।
Mar 27 2026 10:30 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
BSEB Matric Result 2026 Live Updates: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। क्योंकि बिहार बोर्ड के अध्यक्ष श्री अनंत किशोर ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट 29 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा।
शिक्षा विभाग के माननीय मंत्री और अपर सचिव के उपस्थिति में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर रोल कोड और रोल नंबर की मदद से देख पाएंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (Official Websites)
रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशल वेबसाइट पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं जो नीचे दी गई है। हालांकि भारी ट्रैफिक होने के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है।
- results.biharboardonline.com
- biharboardonline.bihar.gov.in
How to Check Bihar Board 10th Result 2026 (रिजल्ट कैसे चेक करें?)
मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करते हुए आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं।
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Matric Annual Exam Result 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
- लॉगिन पेज पर अपना Roll Code और Roll Numbe दर्ज करना होगा।
- इसके बाद नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा और View Result के बटन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप View Result के बटन पर क्लिक करेंगे तो आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड या प्रिंट आउट कर सकते हैं।
SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने के बाद आप बिना इंटरनेट के एसएमएस के जरिए अपना मैट्रिक का रिजल्ट देख सकते हैं उसके लिए आपको नीचे दिए गया स्टेप को फॉलो करना है।
- अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें: BIHAR10 <Space> RollNumber
- इसे 56263 पर भेज दें।
- कुछ ही देर में आपका अंक विवरण आपके मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।
