ईशान किशन को बिहार सरकार ने दिया ₹1 करोड़ का इनाम, सीएम सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित

T20 World Cup 2026: बिहार सरकार ने ईशान किशन को T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया है। सीएम सम्राट चौधरी ने ईशान को एक करोड रुपए की पुरस्कार राशि सौंपी। पूरी खबर यहां पढ़े।

ईशान किशन को बिहार सरकार ने दिया ₹1 करोड़ का इनाम, सीएम सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित

Updated May 16 2026 02:26 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन को बिहार सरकार ने सम्मानित किया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें शुक्रवार को एक करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि से नवाजा है। अपनी शानदार बल्लेबाजी से बिहार के लाल ईशान किशन ने बिहारवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।


बिहार का सीना चौड़ा कर दिया 

बिहार की राजधानी में पटना में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सीएम ने ईशान किशन के बारे में कहा कि वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने न केवल देश, बल्कि पूरे बिहारवासियों को गौरव दिलाया है। और ईशान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि वह आगे भी क्रिकेट मैदान में चौके-छक्कों की बरसात करते रहें और बिहार का नाम रोशन करें।

Ads


अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस खास पल की तस्वीर को साझा की है और ईशान को बधाई देते हुए लिखा कि यूं ही बिहार का नाम रोशन करते रहिए।


वैभव सूर्यवंशी को भी मिल चुका है सम्मान 

इशान किशन से पहले, बिहार के उभरते हुए क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भी शानदार बल्लेबाजी के लिए सम्मानित किया जा चुका है। इन्हें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि सौंपी थी। बिहार सरकार के इस कदम से राज्य के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह साफ-साफ देखा जा रहा है।

Ads