सावधान! ठंडी ड्रिंक्स पर 'कूलिंग चार्ज' वसूलना है गैरकानूनी, जानें कैसे सिखाएं ऐसे दुकानदारों को सबक
क्या दुकानदार आपसे ठंडी ड्रिंक्स पर एक्स्ट्रा 'कूलिंग चार्ज' वसूल रहा है? सावधान! MRP से ज्यादा पैसे लेना अवैध है। जानें जुर्माना और शिकायत करने का तरीका।
Updated Apr 27 2026 06:42 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
Cooling Charge Illegal: गर्मियों के मौसम में कोल्ड ड्रिंक और ठंडे पानी का मांग आसमान छूने लगता है। इसी बात का फायदा उठाकर कई दुकानदार कूलिंग चार्ज के नाम पर ग्राहकों से ₹2 से लेकर ₹10 तक अवैधूली करते हैं। अगर आप भी इस बात को मामूली समझ कर नजरअंदाज कर रहे हैं तो आप मेहनत की कमाई को लूट रहे हैं।
भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय नया स्पष्ट कहा है की एमआरपी रेट से ₹1 भी ज्यादा लेना कानून अपराध है।
क्यों 'कूलिंग चार्ज' पूरी तरह अवैध है?
अक्सर आपने देखा होगा कि दुकानदार तर्क समझते हैं की फ्रिज चलाने के लिए बिजली बिल और मेंटेनेंस का खर्चा ग्राहक को देना होगा।
- MRP का मतलब: लेकिन एमआरपी में विज्ञापन, ट्रांसपोर्ट टैक्स और दुकानदार का प्रॉफिट मार्जिन सभी चीजों को पहले से जोड़ लिया जाता है।
- सुप्रीम कोर्ट का रुख: देश के सर्वोच्च न्यायालय और नेशनल कंज्यूमर कमिशन ने कई फसलों में कहा है कि सामान को ठंडा रखने दुकानदार के सर्विस का हिस्सा माना जाता है और वह इसके लिए कोई भी एक्स्ट्रा पैसे नहीं ले सकता है।
यह भी पढ़ें: चूने और फेविकोल की मदद से गर्मियों में घर को ठंडा रखने का तरीका
दुकानदार पर लग सकता है ₹1 लाख तक का जुर्माना
Consumer Protection Act के तहत अगर कोई दुकानदार ओवर चार्जिंग करते हुए पकड़ा जाता है। तो उसे पर भारी कार्रवाई के साथ-साथ पहली गलती पर ₹25000 का जुर्माना और दोबारा गलती पर 50000 से 1 लाख तक का जुर्माना के साथ-साथ दुकान का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
ठगी से बचने के लिए 3 बड़े टिप्स
- अगर आपसे भी कोई दुकानदार चीजों को ठंडा करने का एक्स्ट्रा पैसे ले रहा है तो उसे अपने बिल पर कूलिंग चार्ज लिखने को कहें।
- अगर आप UPI से पेमेंट कर रहे हैं तो एक्स्ट्रा अमाउंट का स्क्रीनशॉट दुकानदार का नाम रिकॉर्ड में रखें।
- National Consumer Helpline: आप घर बैठे 1915 पर कॉल करके या 'UMANG' ऐप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आधार कार्ड फोटो अपडेट करने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड हिंदी में
पैंथालासा न्यूज़ की राय
बाजार में होने वाले इस लूटपाट पर लगाम लगाने के लिए ग्राहकों को आवाज उठाना जरूरी है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो चुप ना रहे आपके द्वारा की गई शिकायत बाजार के इस कालाबाजारी को खत्म करने में मदद मिल सकती है।