डोनाल्ड ट्रंप के खास AI सलाहकार श्रीराम कृष्णन छोड़ रहे हैं व्हाइट हाउस, सोशल मीडिया पर किया बड़ा एलान

White House News: ट्रंप सरकार में सबसे चर्चित भारतीय-अमेरिकी AI सलाहकार श्रीराम कृष्णन व्हाइट हाउस छोड़ रहे हैं। जानिए उन्होंने अपने भविष्य के प्लान को लेकर क्या कहा।

डोनाल्ड ट्रंप के खास AI सलाहकार श्रीराम कृष्णन छोड़ रहे हैं व्हाइट हाउस, सोशल मीडिया पर किया बड़ा एलान

Donald Trump AI Advisor: ट्रंप प्रशासन के सबसे मशहूर भारतीय-अमेरिकी टेक्नोलॉजी सलाहकार श्रीराम कृष्णन व्हाइट हाउस में अपनी जॉब छोड़ने वाले हैं। कृष्णन 18 महीनों से अमेरिका के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रणनीति बनाने में एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे, लेकिन इन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।


ब्रेक के बाद AI की बड़ी चुनौतियों पर करेंगे काम

व्हाइट हाउस में श्रीराम कृष्णन अपनी भूमिका इस महीने के अंत में छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि कुछ समय के लिए मैं ब्रेक लूंगा और इसके बाद अमेरिका के सामने मौजूद AI से जुड़ी बड़ी चुनौतियों को हल करने में मदद करूंगा। उन्होंने ट्रंप सरकार में काम करने को अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया है। कृष्णन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में देश की सेवा करना उनके लिए बेहद गर्व की बात है।

Ads


यह भी पढ़े: अमेरिका व्हाइट हाउस के पास अंधाधुंध गोलीबारी, परिसर में लगाया गया 'लॉकडाउन'


AI की दुनिया में हैं कई कठिन चुनौतियाँ

कृष्णन के अनुसार, इस दुनिया में तेजी से बढती AI अपने साथ कई चुनौतियाँ लेकर आ रही है। चाहे बात डेटा सेंटर्स की हो, ऊर्जा की हो या आम लोगों तक AI के फायदे पहुँचाने की, हमारे सामने कई कठिन रास्ते हैं। उन्होंने कहा कि अब ऐसा संस्थान बनाने पर ध्यान देंगे जो इन चुनौतियों को खत्म कर सके।