Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा भाव
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट, 22 कैरेट सोने और प्रति किलो चांदी के ताजा और सटीक अनुमानित क़ीमत यहाँ देखें।
Updated Jul 12 2026 06:49 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
भारतीय सर्राफा बाजार में 11 जुलाई 2026 को सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, अंतरराष्ट्रीय बाजार के कमजोर संकेतों और घरेलू वायदा बाजार में दबाव के चलते सोने के भाव नरम हुए हैं और चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है, यदि आप भी सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खरीदारी आपके लिए एक अच्छा मौका है।
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज का भाव
घरेलू बाजार में सोने के भाव में अच्छी खासी नरमी देखने को मिल रही है, आज शुद्ध सोने (24 कैरेट) की कीमत में करीब 0.41% गिरावट दर्ज की गई है, पिछले दिन कारोबार के मुकाबले करीब ₹500 से ₹700 प्रति 10 ग्राम तक की बड़ी राहत मिली है, वही आभूषण बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली 22 कैरेट सोने की कीमत में भी भारी गिरावट आई है, जिससे आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों की जेब पर बोझ कम हुआ है।
- 24 कैरेट: ₹1,44,000 - ₹1,45,000 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,32,000 - ₹1,35,000 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,08,000 - ₹1,09,000 (प्रति 10 ग्राम)
चांदी भी हुआ सस्ता
सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी थोड़ा नरमी देखी गई है, 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव आज बाजार में ₹2.23 लाख से ₹2.26 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास बना हुआ है। बता दें कि पिछले दिन कारोबार के मुकाबले आज चांदी की कीमत में करीब 500 से ₹1000 प्रति किलो ग्राम तक की मंदी देखने को मिली है।
- 1 ग्राम चांदी का भाव: ₹223 से ₹250
- 10 ग्राम चांदी का भाव: ₹2,230 से ₹2,500
- 1 किलोग्राम चांदी का भाव: ₹2,23,000 से ₹2,26,000
ऊपर दिए गए सोने और चांदी की कीमतें सांकेतिक और अनुमानित है, आपका स्थानीय बाजार में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और हॉलमार्किंग शुल्क की वजह से थोड़ा कीमत में अंतर हो सकता है, सोने और चांदी की बिल्कुल सटीक और सही जानकारी के लिए आप इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट पर या अपने स्थानीय ज्वेलर्स से संपर्क कर सकते हैं।