दूध से 10 गुना ज्यादा कैल्शियम! आज ही डाइट में शामिल करें यह 'जादुई' पेड़, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर।

Moringa Benefits in Hindi: सहजन (मोरिंगा) को आयुर्वेद में पोषक तत्वों का खजाना माना गया है। जानें कैसे सहजन का सेवन आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने, वजन घटाने और डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है। पढ़ें सहजन के 5 चमत्कारी फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका।

दूध से 10 गुना ज्यादा कैल्शियम! आज ही डाइट में शामिल करें यह 'जादुई' पेड़, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर।

Updated Apr 09 2026 07:15 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: India

Moringa benefits: आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम अपने सेहत पर ध्यान नहीं देते हैं। जिसकी वजह से कई बार हम लोग बीमार भी पड़ जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे आसपास मौजूद साधारण सा दिखने वाला पेड़ सेहत के लिए एक चमत्कारी पेड़ भी साबित हो सकता है? हम बात कर रहे हैं मोरिंगा की जिसे आम भाषा में सहजन या मुनगा भी कहा जाता है।

आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक मोरिंगा यानी कि मुनगा को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है, विशेषज्ञों के अनुसार इसमें दूध से ज्यादा कैल्शियम और पलक से कई गुना अधिक आयरन पाया जाता है। तो चलिए जानते हैं मोरिंगा के ऐसे पांच बड़े फायदे (Moringa Benefits) जो आपको स्वस्थ रख सकती है।

Ads


1. इम्यूनिटी को बनाता है फौलादी

मोरिंगा में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे नियमित रूप से सेवन करने से शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ता है। जिससे सर्दी खांसी और वायरल संक्रमणों से बचाव करता है।


2. हड्डियों की मजबूती के लिए रामबाण

अगर आप जोड़ों के दर्द या हड्डियों की कमजोरी से परेशान है तो मोरिंगा आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है, इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस की उच्च मात्रा होती है। जो बोन डेंसिटी को सुधरता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे बीमारियों से भी बचाव करता है।

Ads
यह भी पढ़े: कटहल के साथ नहीं खानी चाहिए यह 5 चीज, हो सकती है आपकी सेहत खराब


3. वजन घटाने में सहायक

आज के समय में मोटापा एक बड़ी समस्या बन चुकी है। इसमें मोरिंगा आपको संजीवनी बूटी जैसा काम कर सकता है। मोरिंगा का पानी या पत्तियों का चूर्ण मेटाबॉलिज्म तेज करता है, जो शरीर में जमुना चर्बी को कम करने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है।


4. त्वचा और बालों के लिए 'नेचुरल ब्यूटी टॉनिक' (Moringa powder benefits for skin)

मोरिंगा का तेल या पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। मुंहासे को कम करने त्वचा में चमक लाने और बालों के जड़ को मजबूत बनाने में चमत्कारी साबित हो सकते हैं। क्योंकि इसमें मौजूद भरपूर मात्रा में विटामिन-E और A बालों को झड़ने की समस्या को तेजी से काम करता है।

Ads
यह भी पढ़े: तांबे के बरतन मे नहीं खानी चाहिए ये चीज, नहीं तो हो पड़ सकता है सेहत पर नुकसा


5. डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार

डायबिटीज के मरीजों के लिए मोरिंगा किसी वरदान से काम नहीं है। कई शोधों में पाया गया है कि मोरिंगा के पतियों में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने और इंसुलिन की सक्रियता बढ़ाने में काफी मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से मोरिंगा के पतियों का इस्तेमाल करते हैं, तो मधुमेह (Diabetes) जैसी समस्या दूर हो सकती है। 

यह भी पढ़े: बच्चों के लिए 6 दिन का हेल्दी लंच बॉक्स शेड्यूल, अब रोज़ाना की टेंशन होगी खत्म

Ads


सहजन का सेवन कैसे करें?

आप मोरिंगा को कई अलग अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके फल की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। इसकी पत्तियों का सूप पी सकते हैं, या इसके अलावा बाजार में मिलने वाली मोरिंगा पाउडर का उपयोग गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं। 

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी गंभीर बीमारी की स्थिति में सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)  

Ads