अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में बड़ी लापरवाही, महिला का सही दांत निकाला

राजस्थान के अजमेर में जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने महिला की सही दांत को निकाल दिया। जिसके कारण उसे खाने-पीने में दिक्कत आने लगी। महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी को शेयर किया जिसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है।

अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में बड़ी लापरवाही, महिला का सही दांत निकाला

Updated May 23 2026 12:34 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Ajmer, Rajasthan, India

राजस्थान के अजमेर में स्थित जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल से डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां दांत के इलाज के लिए पहुंची एक महिला का डॉक्टर ने गलत दांत निकाल दिया, जिसके बाद अस्पताल में हंगामा मच गया।

शबाना खान नाम की महिला ने वीडियो बनाकर डॉक्टरों की लापरवाही के बारे में बताया। महिला का आरोप है कि वह अपने खराब दांत के इलाज के लिए हॉस्पिटल आई थी, लेकिन डॉक्टरों ने गलती से उसका सही दांत निकाल दिया। महिला और उसके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला को अब खाने-पीने में परेशानी हो रही है। उसने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Ads

वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में इस तरह की लापरवाही मरीजों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Ads