नितिन गडकरी का जीवन परिचय: RSS से लेकर भारत के 'हाईवे मैन' बनने तक की पूरी कहानी (Nitin Gadkari Biography)
भारत के 'हाईवे मैन' नितिन गडकरी का जीवन परिचय (Nitin Gadkari Biography in Hindi)। जानिए उनके जन्म, शिक्षा, RSS से जुड़ाव, राजनीतिक सफर, परिवार और नागपुर से जीत की पूरी कहानी।
Updated Sep 19 2026 04:58 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
Nitin Gadkari Biography : वादे के बड़े पक्के हैं नितिन गडकरी,नितिन गडकरी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक है जिन्हें हाईवे मैन (Highway Man) के नाम से भी जाना जाता है। नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे भारत में सबसे प्रभावशाली नेता बन चुके हैं। इस लेख के माध्यम से सड़क परिवहन , राजमार्ग मंत्री और एक प्रमुख नेता के बारे में जानकारी मिलेगी।
नितिन गडकरी के नेतृत्व क्षमता और दृढ़ निश्चय ने भारतीय सड़क को बुलंदियों तक पहुंचा दिया भारत भर में जिस तरह सड़क का पुनरुत्थान किया है वह काबिले तारीफ है और इसीलिए आज महाराष्ट्र ही नहीं अपितु पूरा भारत इनका वाह वाही कर रहा है , नितिन गडकरी ने अपने नेतृत्व में जो भारत के लिए कार्य किया है इसका विस्तृत जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में दे रहे हैं।
नितिन गडकरी शुरुआती जीवन (Nitin Gadkari early Life)
नितिन गडकरी 27 मई 1957 को महाराष्ट्र के नागपुर में दिवगंत मनोहर गडकरी (Nitin Gadkari Father) और बिमल गडकरी (Nitin Gadkari Mother) के घर में जन्म लिए थे इनके घरों में संस्कार और शिक्षा का बड़ा ही महत्व था इसलिए इन्होंने अपना प्रारंभिक शिक्षा नागपुर से पूरा किया । बाद में गडकरी ने जीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स , नागपुर से वाणिज्य (commerce) में स्नातक का डिग्री हासिल किया इसके बाद एलएलबी (LLB) का डिग्री प्राप्त किया।
नेतृत्व क्षमता कहां से प्राप्त हुआ
नितिन गडकरी शिक्षा पूर्ण करते ही आरएसएस (RSS) में ज्वाइन हो गय जहां पर इन्होंने सामाजिक और राजनीति अनुभव प्राप्त किया और यही से इन्होंने नेतृत्व क्षमता को जागृत किया ।
नितिन गडकरी करियर (Nitin Gadkari career)
नितिन गडकरी अपने करियर का शुरुआत 1980 में भारतीय जनता पार्टी से किया था। उस दौरान महाराष्ट्र नितिन गडकरी युवासंगठन के सदस्य के पद पर कार्य किय थे। अपने विद्वत और अद्भुत कौशल से प्रमुख नेता में जल्द ही अपना कब्जा जमा लिया बाद में नितिन गडकरी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के विभिन्न पदों पर कार्य किया और अपना भरपूर योगदान दिया , नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) अपने कार्य के प्रति जिस प्रकार समर्पित है उसे देखते हुए मोदी 3.0 (Modi 3.0) में भी इन्हें तीसरी बार सड़क - परिवहन मंत्रालय सौपा गया , नितिन गडकरी भी बड़ी सयंमता और खुश मिजाज अंदाज में अपने जिम्मेदारी ली है मन ही मन वह भी खुश होते हैं कि मेरे काम से पूरा देश प्रभावित है मोदी 3.0 (Modi 3.0) में भारत की जनता नितिन गडकरी से वही उम्मीद लिए बैठे हैं उम्मीद है वह पूरा करने में तत्परता दिखाएंगे।
नितिन गडकरी पत्नी (Nitin Gadkari Wife)
नितिन गडकरी के पत्नी (Nitin Gadkari Wife) का नाम कंचन गडकरी (Kanchan Gadkari) है , नितिन गडकरी और कंचन गडकरी के तीन बच्चे हैं - सारंग , निखिल और केतकी , पत्नी और बच्चों द्वारा नितिन गडकरी को राजनीतिक कार्यों का योगदान मिलता है नितिन गडकरी की पत्नी और बच्चों भी चाहते हैं कि देश का विकास हो।
उन्नति के भूखे हैं नितिन गडकरी
जिस प्रकार से अपने नेतृत्व में कुशलता से अपनी जिम्मेदारी निभाई है वो इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जाएगा ,भाजपा सरकार (BJP Government) में सबसे तेजी से और अधिक कार्य अगर किसी ने पूरा किया है तो हैं - नितिन गडकरी। नितिन गडकरी के कार्य कुशलता को देखते हुए लगातार उन्हे पुनः भारत के तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया नितिन गडकरी इरादे के बड़ी मजबूत और दृढ़ संकल्पित नेता हैं नितिन गडकरी के अंदर भारत के उन्नति का भूख है , साथ ही नितिन गडकरी शालीनता और देशी विचारधारा के प्रतिमूर्ति हैं।
नितिन गडकरी चुनाव क्षेत्र
नितिन गडकरी का चुनाव क्षेत्र नागपुर है जहां वे लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। 2024 में कांग्रेस प्रतिद्वंदी विकास ठाकरे को 1,37,603 वोट से हराकर जीत हासिल किया। नितिन गडकरी कहते हैं कि हम सब प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार बनाने में निरंतर प्रयास करते रहेंगे।