औरंगाबाद में मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, लोगों को किया जा रहा जागरूक

Aurangabad News: बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औरंगाबाद के उपहारा, कंचनपुर और नवीनगर में मानव तस्करी व बाल श्रम के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

औरंगाबाद में मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, लोगों को किया जा रहा जागरूक

Aurangabad Police Campaign: 18 से 25 जुलाई तक बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष जन-जागरूकता अभियान के तहत औरंगाबाद जिले में मानव तस्करी, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया गया। जहां उपहारा, कंचनपुर, और नवीनगर थाना क्षेत्र के पुलिस टीम ने गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक किया।


ग्रामीणों से सीधा संवाद और पुलिस की अपील

पुलिस अधिकारियों ने इस अभियान के तहत ग्रामीणों, आम नागरिकों और अभिभावकों से सीधा संवाद किया और कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य देना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ में पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, बाल श्रम या मानव तस्करी की सूचना तुरंत स्थानीय थाने या पुलिस को दें।

Ads

यह भी पढ़े: औरंगाबाद में नेपाल की महिला से गैंगरेप, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस


जनभागीदारी से ही थमेगा अपराध

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मानव तस्करी और बाल श्रम जैसे गंभीर अपराधों पर पूरी तरह अंकुश आम जनता के सक्रिय सहयोग और सजगता से ही लगाया जा सकता है। बिहार में बाल तस्करी मुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होना अत्यंत जरूरी है।