PF Interest Rate Update: पीएफ का 8.25% ब्याज खाते में कब आएगा? EPFO ने बताई पक्की डेट

EPFO Latest News: पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! खाते में कब आएगा 8.25% ब्याज? EPFO ने बता दी है पक्की डेट। जानिए कब तक क्रेडिट होगा आपका पैसा।

PF Interest Rate Update: पीएफ का 8.25% ब्याज खाते में कब आएगा? EPFO ने बताई पक्की डेट

Updated Jul 12 2026 05:54 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, केंद्र सरकार ने पीएफ खातों में ब्याज ट्रांसफर करने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए करीब 34 करोड़ ईपीएफ खाते में 8.25 फ़ीसदी की दर से ब्याज जमा किया जा रहा है। सब्सक्राइबर्स के खाते में इस पूरी प्रक्रिया के तहत 1.40 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी है कि इस योजना के तहत 15 जुलाई तक पीएफ का ब्याज कर्मचारी और सदस्यों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।


क्या है नया CITES सिस्टम और कैसे बदलेगा आपका अनुभव?

EPFO के नए और आधुनिक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म 'सेंट्रलाइज़्ड IT इनेबल्ड सर्विसेज' (CITES) की वजह से ही इस बार ब्याज ट्रांसफर करने की रफ्तार संभव हो पाई है और नए सेंट्रलाइज्ड आर्किटेक्चर में ईपीएफओ ने अपने पुराने डीसेंट्रलाइज्ड डेटाबेस को पूरी तरह माइग्रेट (शिफ्ट) कर लिया है।

Ads

यह भी पढ़े: अगर आपने भी किया है PF क्लेम, तो पढ़ लें यह जरूरी खबर, अगले 2 हफ्ते तक हो सकती है देरी


इस बदलाव के बाद अब सब्सक्राइबर्स को एक 'यूनिफाइड मेंबर पोर्टल' मिलेगा, जहां नौकरीपेशा लोग अपना पीएफ बैलेंस, क्लेम स्टेटस, मेंबरशिप की जानकारी और पेंशन रिकॉर्ड एक ही जगह आसानी से देख सकेंगे।


इस नए सिस्टम से सबसे बड़ा फायदा यह है कि क्लेम का 'ऑटोमेटेड प्री-वैलिडेशन' होगा। यानी कि आप जब पैसा निकालने की रिक्वेस्ट डालेंगे तो आपको ईपीएफओ ऑफिस पहुंचने की जरूरत नहीं, वह सिस्टम खुद आपका पात्रता जांच लेगा। अगर कोई कमी होगी या आप लिमिट से ज्यादा पैसे निकाल रहे होंगे तो सिस्टम तुरंत अलर्ट कर देगा, जिससे क्लेम रिजेक्ट होने का झंझट खत्म होगा।

Ads