बिना 1 बूंद तेल के कुकर में बनाएं फूली-फूली पूरियां, तरीका जानकर कहेंगे- पहले क्यों नहीं बताया
Oil free puri recipe in hindi: क्या आप भी ऑयली खाने से परहेज कर रहे हैं? जानिए कुकर में बिना तेल (Oil-Free) के भाप से फूली-फूली और स्वादिष्ट पूरियां बनाने का तरीका।
Updated May 16 2026 08:58 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
Zero oil puri recipe: पूरी सब्जी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। बच्चे हो या बूढ़े, हर किसी को यह पसंद है। लेकिन कई सारे लोग सेहत का ध्यान रखते हुए अब तला-भुना खाने से परहेज कर रहे हैं। पूरी जितनी ही स्वादिष्ट होती है, उतना ही यह तेल सोखती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है।
अगर आपका भी पूरी खाने का मन कर रहा है और तला-भुना नहीं खाना चाहते, तो घर पर बिना तेल के भी पूरियाँ बना सकते हैं।
पुरी बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री लेनी होगी:
- चार कप गेहूं का आटा
- स्वाद अनुसार नमक
- एक छोटा चम्मच अजवाइन
- गुनगुना पानी
बिना तेल के पूरी बनाने का तरीका:
- पुरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लीजिए और उसमें नमक, आटा और अजवाइन को अच्छी तरह मिलाइए, फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी मिलाकर आटा को गूंथ लीजिए।
- आटा जब अच्छी तरह गूंथ जाए, तो उसे 10 से 15 मिनट के लिए ढक कर छोड़ दीजिए। ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए, और पूरियाँ स्वादिष्ट और अच्छी बने।
- अब इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयाँ बनाइए, और गोल बेल लीजिए।
- ऊपर दी गई सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद एक कुकर लीजिए, और उसके अंदर एक, दो गिलास पानी डालिए, फिर कुकर के अंदर स्टैंड को रखिए, इसके बाद एक ऐसा साइज का प्लेट लीजिए जो कुकर के अंदर आसानी से आ जाए, और उस पर तेल लगाकर हल्का चिकना कर लीजिए।
- इसके बाद प्लेट में पूरियां रखिए, और कुकर में डाल दीजिए। याद रखें कि कुकर का सीटी नहीं लगना चाहिए। इसे तेज आंच पर तीन से चार मिनट तक पकने दीजिये।
- पानी की भाप से पूरियाँ फूल जाएगी, और अच्छी तरह पक जाएगी, जो देखने में सुंदर और स्वादिष्ट भी होगी।
ऐसे ही और रेसिपी के साथ-साथ देश, दुनिया की ताजा ताज़ा खबरों के लिए पैंथालासा न्यूज़ के व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कीजिए।
Follow Panthalassa News on WhatsApp