आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल | Aaj Ka Rashifal 25 April 2026
Aaj Ka Rashifal 25 April 2026: आज शनिवार को शनि देव की कृपा से किन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ? मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और लकी नंबर यहाँ पढ़ें।
Updated Apr 25 2026 10:05 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
आज वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है जिसे सीता नवमी के रूप में भी मनाया जाता है। ग्रहों की स्थिति आज कुछ राशियों के लिए धन का लाभ देकर जाएगा तो कुछ के लिए सावधानी बरतने की भी संकेत दे रही है।
मेष (Aries)
मेष राशि वालों को आज आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, कार्य क्षेत्र में छवि मजबूत होगी और नए प्रोजेक्ट मिलने की ज्यादा चांस है। शाम के समय अपने परिवार के साथ सुखद बीतेगा।
- लकी नंबर: 9, शुभ रंग: लाल
वृषभ (Taurus)
भूमि आवाहन के सुख का योग बन रहे हैं। घर परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। हालांकि खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। माता-पिता से भी सहयोग मिलेगा।
- लकी नंबर: 6, शुभ रंग: सफेद
मिथुन (Gemini)
आज दोस्तों के संग यात्रा का योग बन रहा है। नेटवर्किंग करियर में भी लाभ होने की संभावना है। पुरानी समस्याओं का समाधान निकलेगा और आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहेगी।
- लकी नंबर: 5, शुभ रंग: हरा
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वाले आज वाणी में मधुरता बनाए रखें। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। निवेश करने के लिए भी अच्छा दिन है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें।
- लकी नंबर: 2, शुभ रंग: सिल्वर
सिंह (Leo)
आज के दिन चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहा है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार में भी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
- लकी नंबर: 1, शुभ रंग: सुनहरा
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वाले आज फालतू के तनाव से बचें। जरूर से अधिक खर्च मानसिक परेशानी का कारण भी बन सकती है, योग और ज्ञान का सहारा लेबचें। कार्यक्षेत्र में पार्टनर पर भरोसा कम करें।
- लकी नंबर: 3, शुभ रंग: गहरा हरा
तुला (Libra)
कमाई के रास्ते खुलेंगे। पुराने दोस्त से मुलाकात करके मन प्रसन्न रहेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
- लकी नंबर: 7, शुभ रंग: क्रीम
वृश्चिक (Scorpio)
नौकरी वाले लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। बॉस आपका काम का तारीफ करेंगे। प्रमोशन का भी योग बन रहा है और घर में शांति बनी रहेगी।
- लकी नंबर: 8, शुभ रंग: मैरून
धनु (Sagittarius)
धनु राशि वाले को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों को सफलता मिल सकती है। लंबी दूरी की यात्रा सफल होगी।
- लकी नंबर: 4, शुभ रंग: पीला
मकर (Capricorn)
आज के दिन थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है। वहां चलते समय सावधानी बरते और गुप्त शत्रुओं से सतर्कता बनाए रखें।
- लकी नंबर: 2, शुभ रंग: काला
कुंभ (Aquarius)
वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। पार्टनरशिप के बिजनेस मेंभी लाभ होगा। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
- लकी नंबर: 9, शुभ रंग: नीला
मीन (Pisces)
आज के दिन विरोधियों पर जीत हासिल होने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है और पुराने रोगों से मुक्ति मिलने की संभावना है।
- लकी नंबर: 5, शुभ रंग: बैंगनी
विशेष उपाय (Remedy):
आज शनिवार का दिन है, इसलिए शनि देव की कृपा पाने के लिए शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे कार्य में आ रही बाधा दूर होगी।