शादीशुदा एक्टर के प्यार में उजड़ी जिंदगी, जमीन पर पटक-पटककर मारा' Bhojpuri Actress ने रोते हुए बयां किया दर्द
Bhojpuri Actress Controversy: शादीशुदा हीरो के प्यार में एक्ट्रेस की जिंदगी हुई बर्बाद। लगाई मारपीट और धमकी के गंभीर आरोप। Bhojpuri Actress ने रोते हुए बयां किया भोजपुरी इंडस्ट्री का खौफनाक सच।
Updated Aug 12 2026 05:15 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Bhojpuri Actress Expose: मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में अपनी सादगी और बेबाकी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'एक्ट्रेस ने इस शो के दौरान अपनी निजी जिंदगी और भोजपुरी इंडस्ट्री के काले सच को उजागर करते हुए कई ऐसे ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने फैंस को हिला कर रख दिया है।
शादीशुदा एक्टर से प्यार
काजल राघवानी शो के दौरान अपने पुराने रिलेशनशिप पर बात करते हुए स्वीकार किया है कि वह एक शादीशुदा अभिनेता के साथ रिश्ते में थी। उन्होंने बताया कि बचपन में पिता का प्यार न मिलने के कारण अभिनेता ने उनकी परवाह की, जिससे वह इमोशनल होकर उनके करीब आ गई। काजल ने बताया कि एक्टर उनके साथ करवा चौथ भी मनाता था और दावा करता था कि उसकी पत्नी और बच्चों के साथ रिश्ते ठीक नहीं है, हालांकि बाद में अभिनेत्री को धोखा दे दिया।
ब्रेकअप की वजह बताते हुए काजल ने कहा कि एक दिन एक्टर के ऑफिस की एक सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें वह किसी दूसरी लड़की के साथ था। जब काजल ने इस पर सवाल उठाया तो एक्टर ने इसे इंटरटेनमेंट करार दिया, जिसके बाद यह रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया।
इंडस्ट्री में झेली शारीरिक हिंसा
काजल ने रोते हुए अपना दर्द बताया और कहा कि प्यार में अंधी होकर मैंने उस हीरो के लिए अपना हाथ तक काट लिया था, लेकिन फिर भी वह मुझे तड़पता हुआ छोड़ गया। काजल ने एक अन्य एक्टर पर शारीरिक हिंसा के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। यह एक्टर उन्हें थप्पड़ मारा था, तो उन्होंने भी उसे थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से दिया। उसके बाद एक्टर ने काजल को बाल पकड़कर जमीन पर पटक-पटककर मारा था।
उस समय पुलिस एक्शन न लेने की वजह यह थी कि अभिनेत्री पूरे परिवार की अकेली कमाने वाली सदस्य थीं और उनके पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकियां दी जाती थी। उन्हें एक आउटसाइडर होने के नाते डर था कि इंडस्ट्री में कोई उनका साथ नहीं देगा।