Patna : बिहार की रुचि रानी ने यह साबित कर दिखाया कि हिम्मत और निरंतर मेहनत से मुश्किल लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। शादी के बाद उन्होंने दो बच्चों की जिम्मेदारी उठाई और नौकरी की भी जिम्मेदारी पूरी की पर उसके बावजूद भी उन्होंने BPSC की परीक्षा की तैयारी हमेशा से जारी रखी और कभी भी पीछे नहीं हटीं। वह पिछले 11 साल से एक नौकरी भी कर रही थीं। और इतनी सारी जिम्मेदारियों के बीच में उनके लिए पढ़ाई के लिए समय निकालना इतना आसान नहीं था, पर उन्होंने अपने इस सपने को नहीं छोड़ा और अंत में तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता हासिल हुई और वह SDM बन गईं।माँ के अधूरे सपने को पूरा करने की ललकरुचि रानी के लिए BPSC की परीक्षा देकर सिर्फ पास करना और नौकरी पाना ही लक्ष्य नहीं था। बल्कि इस सफलता के पीछे उनकी माँ का भी सपना छुपा हुआ था। बहुत पहले उनकी माँ बिहार प्रशासनिक सेवा में अधिकारी बनना चाहती थीं और इसीलिए उन्होंने भी यह परीक्षा दी थी लेकिन वह सफलता प्राप्त नहीं कर पाई थीं। और यह सब को देखते हुए माँ के इस अधूरे सपने को रुचि ने आगे बढ़ाने की कोशिश जारी रखी।उन्होंने यह तय किया कि वह प्रशासनिक सेवा में जाकर अपनी माँ का सपना पूरा करेंगी और उन्हें गर्व महसूस कराएंगी और इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी तैयारी को जारी रखा और कभी भी हार नहीं मानी।व्यस्त दिनचर्या के बीच समय का प्रबंधनरुचि रानी की दिनचर्या काफी व्यस्त रहती थी क्योंकि उन्हें रोज नौकरी पर जाना होता था और घर वापस आने के बाद अपने बच्चों की देखभाल भी करनी पड़ती थी और ऐसे में BPSC की तैयारी के लिए अलग से समय निकालना भी एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा जाता है। उन्होंने हमेशा अपने खाली समय का बहुत अच्छे तरीके से इस्तेमाल किया। अपने पढ़ाई के लिए वह बस खाली समय को पाती थीं तो तुरंत काम पर लग जाती थीं जैसे काम करते हुए थोड़ा करंट अफेयर्स सुन लेती थीं तो कभी रात में अपने बच्चों को सुलाने के बाद अपनी खुद की पढ़ाई करती थीं। ऑफिस में खाली वक्त मिलने के समय वे रिवीजन भी करती थीं और इसी तरह उन्होंने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में पढ़ाई को एक बहुत ही महत्वपूर्ण जगह दी।पुलिस द्वारा जारी किए गए वीडियो पर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल, उन्होंने यह कहा कि फोन मांगने वाला हिस्सा क्यों नहीं दिखाया?परिवार का साथ और मनोबल बनाए रखने की चुनौतीउनके इस पूरे कठिन सफर में उनके पति का बहुत बड़ा सहयोग रहा है क्योंकि परिवार की जिम्मेदारियां उठाने के साथ कॉम्पिटेटिव परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं होता और कई बार निरंतर परिश्रम करने के बाद भी परिणाम पॉजिटिव नहीं मिलता जिससे संभावित निराशा हो सकती है और रुचि रानी के साथ भी ऐसा हुआ पर जब भी उनके मन में ख्याल आते थे या उनका मन अंदर से कमजोर पड़ने लगता था तब वह अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोच कर उन्हें एक अच्छी जिंदगी देने के लिए फिर से मेहनत करने लगती थीं और उन्होंने हमेशा अपने लक्ष्य को याद रखकर निरंतर तैयारी की।असफलता से सीख और तीसरे प्रयास में शानदार सफलताहालांकि BPSC की परीक्षा में रुचि रानी को सफलता पहले ही प्रयास में नहीं मिल गई थी पहले प्रयास में उन्होंने प्री की परीक्षा पास कर ली थी और इससे उन्हें आगे की तैयारी करने का हौसला और भरोसा मिला था लेकिन दूसरे प्रयास में वह मुख्य परीक्षा के लिए मात्र कुछ अंकों से पीछे रह गई थीं और यह उनके लिए एक बहुत ही निराशा से भरा हुआ समय था फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी परिश्रम जारी रखीं। तीसरे प्रयास में उन्होंने BPSC की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में 260वीं रैंक हासिल की और SDM बनीं।अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी: माँ ने जताई बेटे की सुरक्षा पर चिंता, पिता ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवालसंघर्ष से सफलता तक: महिलाओं के लिए एक मिसालअपने किए गए निरंतर मेहनत और प्रयास के कारण आज रुचि रानी बहुत सारी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। रुचि रानी खासकर उन महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं जो अपने परिवार और नौकरी की जिम्मेदारियों के बीच अपने सपने को पूरा करने का समय नहीं निकाल पाती हैं। उनकी सफलता हमें इस बात से अवगत कराती है कि बहुत सारी जिम्मेदारियों के बीच भी हम अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं। इसीलिए हम सभी को समय का सही इस्तेमाल करना आना चाहिए लगातार मेहनत करनी चाहिए और इन सभी चीजों में परिवार का सहयोग भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा सकता है। रुचि रानी ने अपनी किसी भी परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दी और आखिरकार अंत में अपने लक्ष्य पर जा पहुंचीं।
Patna : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं PT की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक फ्रेश अपडेट सामने आई है। 25 अक्टूबर 2026 को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दी गई है। इस भर्ती के लिए करीब 5.51 लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरा है जबकि कुल मिलाकर 1,189 पदों पर भर्ती होनी है। फिलहाल तो बस सभी कैंडिडेट एक नई डेट के इंतजार में हैं।72वीं BPSC भर्ती के लिए कुल कितने कैंडिडेट्स ने किए आवेदन?72वीं BPSC भर्ती के लिए लगभग 5.15 लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरा है। उसी तरह, 71वीं BPSC भर्ती के लिए लगभग 4.71 लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म फिल किया था। इस साल होने वाले एग्जाम में 44 हजार से भी ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। इस भर्ती में कुल मिलाकर 1,189 पदों को भरना है।पहले जुलाई में होनी थी एग्जाम पर अब हुई अक्टूबर, तारीख दो बार क्यों बदली?72वीं BPSC PT परीक्षा पहले 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली थी पर बाद में इसकी तारीख बदलकर अक्टूबर में स्थगित कर दी गई है। लेकिन फिलहाल अभी अक्टूबर में होने वाली भी परीक्षा स्थगित कर दी गई है। फिलहाल आयोग ने अभी तक कैंडिडेट्स को नई डेट की जानकारी नहीं दी है।क्यों हो रही है परीक्षा स्थगित? क्या है संभावित वजह?मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से, 72वीं BPSC PT परीक्षा स्थगित होने के पीछे बहुत संभावित कारण हो सकते हैं। खासकर के बिहार विधान परिषद चुनाव और आने वाले काफी सारे त्योहारों की भीड़ और उलझन का जिक्र किया गया है। पर BPSC ने अभी तक एग्जाम स्थगित करने की असली वजह नहीं बताई है।यह भी कहा गया है कि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के समय में बहुत सारे लोग अपने घर जाते हैं। और एक ही बार में काफी संख्या में लोगों का जाना बस और ट्रेन की भीड़ को बढ़ा सकता है जिससे कि दूसरे जिलों और शहरों में एग्जाम सेंटर मिलने वाले कैंडिडेट्स को सफर करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। पर इसके अलावा भी असली वजह क्या है इसका कुछ ऐलान नहीं किया गया है।BPSC PT परीक्षा की नई डेट आने की संभावना कब तक है? फिलहाल के लिए सभी कैंडिडेट्स को नई डेट का इंतजार करना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से नई डेट नवंबर 2026 के आखिरी हफ्ते में या फिर दिसंबर में आने की भारी संभावना है। अभी तक एग्जाम की कोई पक्की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। अभी यही बेहतर होगा कि कैंडिडेट्स अपनी तैयारी पर ध्यान दें और किसी भी डेट को फाइनल न मानें।क्यों बिहार में हो रही है कई एग्जाम रद्द और कुछ स्थगित? साल 2026 में बिहार में बहुत सारी भर्ती परीक्षाओं की तारीख बदली है जैसे कि दारोगा भर्ती की मुख्य एग्जाम, APSWMO एग्जाम, BPSC AEDO परीक्षा और सिविल कोर्ट की चपरासी परीक्षा रद्द की गई है। इसके साथ ही, 1,799 दारोगा पदों की भर्ती का दूसरा चरण भी हुआ स्थगित।परीक्षा रद्द और स्थगित होने के कारण शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग पर भी बहुत असर पड़ा है। रिपोर्ट्स में विधान परिषद चुनाव को एक मात्र वजह बताया गया है जिससे कि परीक्षा स्थगित पर स्थगित हुई जा रही है।72वीं BPSC PT परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को अभी नई डेट का है इंतजार। कैंडिडेट्स को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए और तैयारी में कोई रुकावट नहीं लानी चाहिए और बस समय-समय पर पक्की जानकारी जानने के लिए BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट के नोटिफिकेशन्स पर भरोसा रखना चाहिए।
India : एक बड़ी खबर सामने आई है, स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी कर रहे छात्र और छात्र के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट है। 2026-27 में स्टेशन मास्टर की भर्ती के नियम और एग्जाम पैटर्न में काफी बदलाव किए गए हैं।अलग नोटिफिकेशनअब एक बड़ा बदलाव यह है कि अब स्टेशन मास्टर की भर्ती एनटीपीसी के द्वारा नहीं की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने 2026 से इस पद के लिए अलग से नोटिफिकेशन निकालने का फैसला किया है।वैकेंसीज और डेट्सरेलवे ने अभी यह नहीं जाहिर किया है कि कुल कितने वैकेंसीज होंगे। रिपोर्ट्स के हिसाब से 500 से ज्यादा पोस्ट्स होने की उम्मीद है।एक्सपेक्टेड नोटिफिकेशन डेटअभी के लेटेस्ट अपडेट्स के हिसाब से, नोटिफिकेशन अक्टूबर के तीसरे हफ्ते जाहिर होने की काफी उम्मीद है। नवंबर में एप्लीकेशन प्रोसेस की शुरुआत हो सकती है। पर अभी की अपडेट्स के हिसाब से फाइनल डेट्स नोटिफिकेशन आने के बाद ही पता चलेगी।नया एग्जाम पैटर्नअभी के नए अपडेट के हिसाब से अब कैंडिडेट्स को पुराने पैटर्न की तरह 2 सीबीटी नहीं देने होंगे। पर अब 2026 से सिर्फ एक सीबीटी होगा।मार्क्स और समयअबसे नए सीबीटी टोटल 100 मार्क्स का होगा और इसको पूरा करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।तीन सेक्शन्सपरीक्षा में तीन सेक्शन्स होंगे - बेसिक साइंस, मैथमेटिक्स, एनालिटिकल कैपेबिलिटी, लॉजिकल कैपेबिलिटी और मेंटल रीजनिंग से प्रश्न मिलेंगे। इन सबको को मिल कर पेपर टोटल 100 मार्क्स का होगा।जनरल अवेयरनेसएक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि अबसे नए एग्जाम पैटर्न में जनरल अवेयरनेस के लिए अलग सेक्शन नहीं होगा।महत्वपूर्ण विषयों का सिलेबसमैथमेटिक्स: मैथमेटिक्स में छात्रों परसेंटेज, रेश्यो, एवरेज, प्रॉफिट एंड लॉस, टाइम, स्पीड एंड डिस्टेंस, ज्योमेट्री, अलजेब्रा, ट्रिगोनोमेट्री, प्रोबेबिलिटी और स्टैटिस्टिक्स जैसे टॉपिक्स पर काफी फोकस करना होगा।बेसिक साइंस: साइंस के सेक्शन में, वर्क, यूनिट्स एंड मेजरमेंट्स, एनर्जी एंड पावर, हीयर, फ्रिक्शन, टेम्परेचर, हीट, इलेक्ट्रिसिटी और सिंपल मशीन्स जैसे टॉपिक्स छात्रों को पढ़ने होंगे।डेटा एनालिसिस: अबसे डेटा एनालिसिस भी एग्जाम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। इसमें चार्ट्स, टेबल्स, पाई चार्ट्स और वेन डायग्राम्स जैसे प्रश्न पूछे जा सकते हैं।लॉजिकल कैपेबिलिटी: लॉजिकल कैपेबिलिटी के पार्ट में। ब्लड रिलेशन्स, सिलॉजिज्म, अजम्प्शन्स, फैमिली ट्री, क्लॉक्स, कैलेंडर्स और लॉजिक-बेस्ड पजल्स जैसे टॉपिक्स भी शामिल रहेंगे।रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन: नए और अपडेटेड सिलेबस के हिसाब से रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन को भी स्थान दी गई है। साइंस, हिस्ट्री, सोसाइटी, लिटरेचर, टेक्नोलॉजी, एनवायरनमेंट और कल्चर जैसे टॉपिक्स भी पूछे जा सकते हैं।सीबीएटी और सिलेक्शन प्रोसेससीबीएटी: सीबीटी होने के बाद क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को सीबीएटी यानी कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट देना होगा। सीबीटी में क्वालिफाइंग मार्क्स प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को इस एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।1:8 रेश्यो: सीबीएटी एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को 1:8 के रेश्यो में सेलेक्ट किया जा सकता हैं। इसका मतलब यह है कि एक वैकेंसी के लिए लगभग 8 कैंडिडेट्स को एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए बुलाया जा सकता।फाइनल मेरिट: फाइनल सिलेक्शन लिस्ट में सीबीटी मार्क्स का मैक्सिमम वेटेज रहेगा जो कि 70% है और सीबीएटी के मार्क्स को 30% वेटेज दिया जाएगा।मेडिकल एंड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: सीबीएटी होने के बाद शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को अपने डॉक्यूमेंट्स वेरीफाई करवाने होंगे और एक मेडिकल एग्जाम देना होगा।एलिजिबिलिटी, एज लिमिट और सैलरीएलिजिबिलिटी: स्टेशन मास्टर पोस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। डिग्री किसी भी एक रिकॉग्नाइज्ड यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए।एज लिमिट: स्टेशन मास्टर पोस्ट की रिक्रूटमेंट के लिए एज लिमिट 20 से 33 साल तक रखी गई है। इसमें एलिजिबल रिजर्व्ड कैटेगरी कैंडिडेट्स को रूल्स एंड रेगुलेशन्स के हिसाब से रिलैक्सेशन मिलेगा।सैलरी: स्टेशन मास्टर की बेसिक पे आरएस 35,400 पर मंथ है। यह पोस्ट सेवंथ पे कमीशन के लेवल 6 के अंदर आता है। सैलरी के साथ-साथ रेलवे के रूल्स के अकॉर्डिंग बेनिफिट्स और दूसरे अलाउंसेस भी मिलने के चांसेज है।अब कैंडिडेट्स को क्या करना चाहिए?अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जाहिर नहीं किया गया है। इसीलिए अभी कैंडिडेट्स को फाइनल वैकेंसीज और डेट के लिए ऑफिशियल नोटिस का वेट करना होगा।तैयारी करने की एडवाइसकैंडिडेट्स प्रिपरेशन के लिए अभी से मैथ्स और रीजनिंग के साथ साइंस डेटा एनालिसिस और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन पर ध्यान देना और प्रैक्टिस करना शुरू कर सकते हैं।कुल मिलाकर 2026 से स्टेशन मास्टर रिक्रूटमेंट का प्रोसेस पहले के मुकाबले काफी अलग होगा। इसीलिए अब कैंडिडेट्स को पुराने एनटीपीसी पैटर्न के बजाय अपडेटेड सिलेबस और नए एग्जाम पैटर्न के अकॉर्डिंग प्रिपरेशन करनी चाहिए।
Madhya Pradesh : MP Police Constable Recruitment 2026: यदि आप भी मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी कर अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। तो यह आपके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।MP Police Constable Recruitment 2026: Overviewबोर्ड का नाम: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्डपद का नाम: कांस्टेबलकुल रिक्तियां: 7500 आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 22 सितंबर 2026आवेदन की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर 2026आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि: 11 अक्टूबर 2026 लिखित परीक्षा की तिथि: 19 नवंबर 2026 आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट: mpesb.mp.gov.inआवेदन शुल्क (Application Fee)MP Police Constable Recruitment 2026 में आवेदन शुल्क UR उम्मीदवारों के लिए ₹500, SC, ST, OBC, EWS उम्मीदवारों के लिए ₹250, और परीक्षा शुल्क UR उम्मीदवारों के लिए ₹200, SC / ST / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए ₹100 है। आप इस भर्ती में आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, तत्काल भुगतान सेवा, कैश कार्ड आदि के माध्यम से कर सकते हैं।MP Police Constable Recruitment 2026: पात्रता उम्मीदवार को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से10वीं 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए (अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण)।आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होना चाहिए।आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/महिला/EWS) के उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश शासन के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट mpesb.mp.gov.in पर जाना होगा। अब आपको होमपेज पर 'MP Police Constable 2026 Online Application' के लिंक पर क्लिक करना होगा।क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें। अब आप आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।आवेदन शुल्क का भुगतान कर Submit बटन पर क्लिक करेंअंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)Online Apply: Click Now (Link Activate On 22 September 2026)Official Website: Click NowHome Page: Click Now