रांची में उपराष्ट्रपति का आगमन: 28 मार्च को इन इलाकों में 'नो फ्लाइंग जोन' घोषित, सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम
Mar 26 2026 11:54 am
Editor: Panthalassa Team | Location: Ranchi, Jharkhand, India
रांची | भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 मार्च 2026 को झारखंड की राजधानी रांची आने वाले है। जिसे लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रांची प्रशासन ने वीआईपी मूवमेंट देखते हुए 28 मार्च को शहर के प्रमुख रूटों को फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है।
रांची इन इलाकों में रहेगा कड़ा पहरा
रांची अनुमंडल दंडाधिकारी नया अध्यक्ष दिया है कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर आईआईएम रांची तक पूरे मार्ग पर गाड़ी सुरक्षा की व्यवस्था और निगरानी रहेगी। साथ में निम्नलिखित क्षेत्रों 200 मीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाना, पैराग्लाइडिंग और अन्य निजी उड़ानों परपूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
- बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport)
- हिनू चौक और बिरसा चौक
- अरगोड़ा चौक
- लोकभवन और IIM रांची मार्ग
प्रतिबंध का समय और नियम
रांची प्रशासन में निर्देश दिया है कि 28 मार्च को सुबह 6:00 से रात के 10:00 बजे तक यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा इस दौरान किसी भी प्रकार के ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून को उड़ाना पूरी तरह वर्जित है।
चेतावनी: सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर
उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए सुरक्षा एजेंसी और स्थानीय पुलिस पूरे रोड पर डिजिटल और फिजिकल मॉनिटरिंग करती रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वह सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और ट्रैफिक डायवर्जन के निर्देशों का पालन करें।
