औरंगाबाद में 8 साल की बच्ची और ₹30 हजार लेकर प्रेमी संग फरार हुई शादीशुदा महिला, पति ने लगाया फाइनेंस कर्मी पर आरोप

Aurangabad Crime News: एक महिला 8 वर्षीय बेटी, 30 हजार नकद और जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने फाइनेंस कर्मी पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

औरंगाबाद में 8 साल की बच्ची और ₹30 हजार लेकर प्रेमी संग फरार हुई शादीशुदा महिला, पति ने लगाया फाइनेंस कर्मी पर आरोप

बिहार के औरंगाबाद जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला अपने प्रेमी के साथ आठ साल की बेटी, 30 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गई। यह मामला हसपुरा थाना क्षेत्र स्थित किसुनपुर गांव का है। घटना के बाद महिला के पति भोला पासवान ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय और अपनी पत्नी व बच्ची की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है।


फाइनेंस कंपनी के कर्मी पर लगाया आरोप

आरोपी फाइनेंस कर्मी की पहचान समूह का पैसा बांटने वाला नंदू कुमार के रूप में हुई है। पति भोला पासवान ने फाइनेंस कर्मी पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है और बताया कि नंदू कुमार का उनके घर आना-जाना था और इसी दौरान उसने उनकी पत्नी रीता देवी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

Ads

यह भी पढ़े: औरंगाबाद में शराब की बड़ी खेप बरामद: कार से 1525 बोतल देशी शराब जब्त, झारखंड का तस्कर गिरफ्तार


घर से नकद, जेवर और पासबुक भी गायब

पति ने बताया कि उनकी पत्नी रीता देवी और 8 साल की बेटी निर्जला कुमारी घर से गायब हैं। छानबीन करने पर पता चला कि ₹30,000 नकद, कीमती गहने और एक पासबुक भी गायब मिले। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर, पति ने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई।


जांच में जुटी पुलिस

इस घटना की सूचना हसपुरा थाना पुलिस को दी गई, जिससे पुलिस इस मामले को ध्यान में रखते हुए पीड़ित पति के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी फाइनेंस कर्मी और महिला की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है, जल्द ही महिला और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Ads