Tilak Varma Sreeleela Relationship: जानिए क्या है क्रिकेटर तिलक वर्मा और एक्ट्रेस श्रीलीला के रिश्ते का सच

Sreeleela Dating Rumors: क्या यह सच है कि क्रिकेटर तिलक वर्मा और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? सोशल मीडिया पर उड़ रही इस अफवाह के पीछे का पूरा सच जानिए।

Tilak Varma Sreeleela Relationship: जानिए क्या है क्रिकेटर तिलक वर्मा और एक्ट्रेस श्रीलीला के रिश्ते का सच

Updated May 18 2026 01:14 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: India

सोशल मीडिया पर इन दिनों कब और कौन सी बात अफवाह से हकीकत बन जाए, कहना मुश्किल है। पिछले कई दिनों से भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा और साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीलीला का रिलेशनशिप काफी चर्चा में है। इन दोनों का फैंस और सोशल मीडिया पेज दावा कर रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन अब इसकी पूरी सच्चाई सामने आ गई है।


कैसे शुरू हुई थी अफेयर की अफवाह? 

दरअसल, इंस्टाग्राम और फैन पेजेस पर तिलक और श्रीलीला के लिंक-अप की खबरें लगातार शेयर की जा रही थीं। इंटरनेट पर कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, इसे देखकर प्रशंसक कयास लगा रहे हैं कि दोनों को लगभग एक ही समय पर एक ही स्थानों पर देखा गया था और उन्होंने कुछ मंदिरों का भी दौरा किया था। इसी अधूरी जानकारी को जोड़कर लोग दोनों के अफेयर का अनुमान लगाने शुरू कर दिए।

Ads


Read: हूबहू सुशांत सिंह राजपूत जैसा दिखता है यह लड़का, आंखें और स्माइल देख फैंस हुए इमोशनल, बोले- 'फैमिली से मिलवाओ'


सूत्र ने बताया सच: कभी मिले भी नहीं दोनों

रिपोर्टर्स के अनुसार, इस मामले से जुड़े करीबी और पुख्ता सूत्र ने इन सभी दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। सूत्र ने साफ बताया कि तिलक वर्मा और श्रीलीला के बीच किसी भी तरह की रिलेशनशिप नहीं है। सोशल मीडिया पर चल रही यह अफवाह आधारहीन और झूठी है। तिलक और श्रीलीला एक दूसरे से कभी मिले भी नहीं हैं और न ही दोनों के बीच किसी तरह बातचीत हुई है।


अफवाहों से बचने की सलाह 

इस मामले की सच्चाई सामने आने के बाद यह साफ हो गया कि बिना ठोस सबूत के तस्वीर को जोड़कर बनाई गई यह कहानी पूरी तरह मनगढ़ंत थी। सूत्र ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर बिना किसी फैक्ट या सच्चाई की ऐसी झूठी निजी बातों को शेयर करना नहीं चाहिए। फैंस के लिए यह अब साफ है कि दोनों अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।

Ads