पवन सिंह का झलका दर्द, कहा- 'जिसे चाहा वो मिला नहीं', डेढ़ साल में बोला था I Love You

Pawan Singh Love Story: पवन सिंह ने अपनी अधूरी प्रेम कहानी पर तोड़ी चुप्पी। बोले- 'जिसे चाहा वो मिला नहीं'। जानिए अक्षरा, नीलम और ज्योति सिंह से जुड़े रिश्ते की पूरी कहानी।

पवन सिंह का झलका दर्द, कहा- 'जिसे चाहा वो मिला नहीं', डेढ़ साल में बोला था I Love You

Updated Aug 12 2026 01:31 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

Bhojpuri News Today: नए रियलिटी शो “Bhojpuri Bawaal” में इन दिनों भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस शो में उनका स्वैग और दबंग अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है, लेकिन पवन सिंह मस्ती मजाक के बीच अपने निजी जिंदगी और पुराने दिनों को लेकर भी कई इमोशनल खुलासे करते दिख रहे हैं। हाल ही में जारी हुई प्रोमो वीडियो में पवन सिंह का एक अलग ही दर्द छलका है, जिसे देखकर फैंस काफी भावुक है।


पवन सिंह का छलका दिल का दर्द 

मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो वीडियो में पावर स्टार पवन सिंह और सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान पवन सिंह अपनी अधूरी प्रेम कहानी का जिक्र करते हुए कहते हैं, मुझे आई लव यू बोलने में कम से कम डेढ़ साल लग गया था, फिर भी वह प्यार खत्म हो गया। मैंने जिसको चाहा वो मिला ही नहीं। 

Ads

यह भी पढ़े: निरहुआ के साथ सुहागरात सीन में...' काजल राघवानी का बड़ा खुलासा, आम्रपाली पर लगाए ये आरोप


अक्षरा सिंह की तरफ था इशारा

पवन सिंह इस प्रोमो में अपनी लेडीलव का नाम खुलकर नहीं लिया, लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री और फैंस अच्छी तरह से जानते हैं कि एक वक्त ऐसा था जहां पवन सिंह और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का अफेयर सबसे ज्यादा सुर्खियों में था। पर्दे पर दोनों को जोड़ी जितनी हिट थी, असल जिंदगी में भी उनका प्यार उतना ही गहरा माना जाता था। हालांकि अक्षरा सिंह उनसे शादी करना चाहती थी, लेकिन पवन सिंह की मां को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। आखिरकार उनकी मां की वजह से यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका और दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए।


उतार-चढ़ाव से भरी रही है पर्सनल लाइफ

पवन सिंह की पर्सनल लाइफ बहुत मुश्किलों और उतार-चढ़ाव से गुजरी है। साल 2014 में उन्होंने नीलम सिंह से शादी की थी, लेकिन शादी के महज 1 साल बाद यानि 2015 में नीलम ने मुंबई में सुसाइड कर लिया था। इस हादसे से पवन सिंह पूरी तरह टूट गए थे, लेकिन आज भी उन्हें याद कर पवन सिंह भावुक हो जाते हैं।

Ads


अक्षरा सिंह से अलग होने और पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने अपनी मां की पसंद से 2018 में ज्योति सिंह से शादी रचाई। हालांकि यह भी रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और आज भी तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।