झारखंड को मिली बड़ी सौगात: रांची-महुलिया (टाटा) सड़क के सुदृढ़ीकरण और पुनर्विकास के लिए ₹214.79 करोड़ की मिली मंजूरी

केंद्र सरकार ने रांची-महुलिया (टाटा) सड़क के सुदृढ़ीकरण और ओवरले कार्य के लिए ₹214.79 करोड़ मंजूर किए। इससे रांची-जमशेदपुर यात्रा सुरक्षित और सुगम होगी।

झारखंड को मिली बड़ी सौगात: रांची-महुलिया (टाटा) सड़क के सुदृढ़ीकरण और पुनर्विकास के लिए ₹214.79 करोड़ की मिली मंजूरी

Updated Jun 15 2026 02:55 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Ranchi, Jharkhand, India

Ranchi-Mahulia Road Project: झारखंड के सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने रांची से महुलिया (टाटा) तक जाने वाले 126.497 किलोमीटर लंबे सड़क के सुदृढ़ीकरण और पुनर्विकास कार्य के लिए ₹214.79 करोड़ की मंजूरी दे दी है। इस परियोजना को पूरा होने के बाद रांची से जमशेदपुर के बीच यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को बेहतर सड़क की सुविधा मिलेगी। 

केंद्रीय रक्षा मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने इस मंजूरी को झारखंड के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है उन्होंने कहा कि यह परियोजना रांची और जमशेदपुर के बीच आवागमन करने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहत साबित होगी। इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण और पुनर्विकास कार्य का भूमि पूजन 18 जून को किया जाएगा। 

Ads


व्यापार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

रांची-महुलिया (टाटा) मार्ग झारखंड के प्रमुख सड़क मार्गों में से एक है। यह सड़क राज्य की राजधानी रांची और औद्योगिक शहर जमशेदपुर को जोड़ती है। इस सड़क मार्ग की स्थिति बेहतर होने से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि व्यापार, उद्योग और माल परिवहन में भी गति मिलेगी।


यात्रा होगी सुरक्षित और आरामदायक

सांसद संजय सेठ ने कहा कि वर्तमान में मार्ग की स्थिति लगातार भारी वाहन आवागमन के कारण खराब हो गई है। जिसके कारण सड़क की मरम्मत और मजबूती अत्यंत आवश्यक हो गई थी। इस परियोजना के तहत सड़क के ओवरले एवं सुदृढ़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। 

Ads