WhatsApp Username Feature: अब नंबर शेयर किए बिना करें चैट, Meta का नया प्राइवेसी अपडेट

WhatsApp का नया Username फीचर यूजर्स को बिना मोबाइल नंबर शेयर किए चैट करने की सुविधा देगा। जानें यह फीचर कैसे काम करेगा और इसके फायदे।

WhatsApp Username Feature: अब नंबर शेयर किए बिना करें चैट, Meta का नया प्राइवेसी अपडेट

Updated Jun 30 2026 04:40 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

WhatsApp New Update: व्हाट्सएप अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ा और धमाकेदार अपडेट लेकर आ गया है। अब किसी नए व्यक्ति से व्हाट्सएप पर बातचीत करने के लिए आपको 10 अंकों का मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। अब आपको WhatsApp पर यूनिक Username बनाने की सुविधा मिलेगी जिसकी मदद से आसानी से चैट कर पाएंगे।

व्हाट्सएप के तरफ से यह नई फीचर प्राइवेसी को और अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से लाया गया है और धीरे-धीरे भारत समेत अन्य देशों के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

Ads


अब नंबर नहीं, Username से होगी पहचान

अब तक व्हाट्सएप पर किसी से चैट करने के लिए उसका मोबाइल नंबर शेयर करना जरूरी था, जिसके बिना आप किसी नए व्यक्ति से चैट नहीं कर सकते थे। लेकिन इस नए अपडेट आने के बाद यूजर अपने अकाउंट के लिए एक यूनिक WhatsApp Username सेट कर सकेगा। इसी Username को शेयर करके व्हाट्सएप पर दूसरे लोगों के साथ चैट कर सकेंगे।

यह फीचर इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा। जहां बिना मोबाइल नंबर शेयर किए #Username के जरिए बातचीत होती है।

Ads


यूजर्स की प्राइवेसी होगी पहले से ज्यादा मजबूत

मेटा के इस नए फीचर का सबसे बड़ा फायदा WhatsApp यूजर्स की प्राइवेसी को मिलेगा। अब किसी अनजान व्यक्ति, ग्राहक, बिजनेस संपर्क या ऑनलाइन कम्युनिटी से बातचीत करते समय अपना पर्सनल नंबर साझा किए बिना चैट कर सकेंगे।


प्रोफाइल सेटिंग में मिलेगा Username का विकल्प

जिन यूजर्स के अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध हो चुका है उन्हें अपने प्रोफाइल सेटिंग में जाकर यूजर नेम सेट करने का नया विकल्प दिखाई दे रहा होगा। जहां पर अपनी पसंद का Username चुन सकते हैं। अगर आपका चुना हुआ Username पहले से किसी अन्य यूजर द्वारा उपयोग किया जा रहा होगा तो आपको कोई अन्य नया यूजर नेम चुनना होगा।

Ads


WhatsApp Username फीचर के प्रमुख फायदे

  • मोबाइल नंबर शेयर किए बिना नए लोगों से चैट कर सकेंगे।
  • यूजर्स की प्राइवेसी पहले से अधिक सुरक्षित रहेगी।
  • स्पैम और अनचाहे कॉल या मैसेज का खतरा कम होगा।
  • बिजनेस, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए उपयोगी फीचर साबित होगा।
  • इंस्टाग्राम और टेलीग्राम की तरह आसान पहचान मिलेगी।