PF Claim Delay Alart: अगर आपने भी किया है PF क्लेम, तो पढ़ लें यह जरूरी खबर, अगले 2 हफ्ते तक हो सकती है देरी

EPFO ने सिस्टम अपग्रेड पूरा कर लिया है। इसके चलते अगले 2 सप्ताह तक PF क्लेम, PF निकासी और अन्य ऑनलाइन सेवाओं के निपटारे में सामान्य से अधिक समय लग सकता है।

PF Claim Delay Alart: अगर आपने भी किया है PF क्लेम, तो पढ़ लें यह जरूरी खबर, अगले 2 हफ्ते तक हो सकती है देरी

Updated Jul 08 2026 02:40 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

EPFO System Upgrade: अगर आप भी अपने पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने का सोच रहे हैं तो आपके लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सूचना जारी करते हुए बताया कि अपने सिस्टम में तकनीकी अपग्रेड पूरा कर लिया है, लेकिन इस अपग्रेड के शुरुआती 2 हफ्तों तक पीएफ क्लेम या अन्य ऑनलाइन सेवा का समाधान करने में अधिक समय लग सकता है। 

EPFO ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि सिस्टम में बड़ा बदलाव होने के कारण ऑनलाइन सेवाएं धीमी गति से काम कर रही है। जिसकी वजह से आपकी काम होने में देरी हो सकती है।

Ads


PF क्लेम किया है तो थोड़ा इंतजार करना होगा

अगर आपने पिछले कुछ दिनों के अंदर पीएफ निकालने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है और अभी तक पैसे आपके खाते में नहीं आई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। EPFO ने बताया कि सिस्टम अपग्रेड होने की वजह से प्रोसेसिंग थोड़ी धीमी चल रही है लेकिन अगले दो सप्ताह के अंदर सेवाएं पूरी तरह सामान्य रूप से काम करेगी।

यह भी पढ़ें: EPFO 3.0: अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा, 8.25% ब्याज के साथ ईपीएफओ ने किए 5 बड़े बदलाव

Ads



भविष्य में मिलेगा फायदा

EPFO का कहना है कि इस बड़े तकनीकी बदलाव का सबसे बड़ा फायदा करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा। नए सिस्टम से:

  • क्लेम प्रोसेसिंग अधिक पारदर्शी होगी,
  • डेटा पहले से ज्यादा सुरक्षित रहेगा,
  • ऑनलाइन सेवाएं बेहतर होंगी,
  • और भविष्य में तकनीकी समस्याएं कम देखने को मिलेंगी।

यह भी पढ़ें: EPFO Latest Update: क्या आपका PF खाता सुरक्षित है? आधार लिंक और KYC पर ईपीएफओ की बड़ी चेतावनी

Ads


क्या करें और क्या नहीं?

  • एक बार क्लेम जमा करने के बाद दोबारा आवेदन न करें।
  • केवल आधिकारिक EPFO पोर्टल या UMANG ऐप पर ही स्टेटस देखें।
  • अफवाहों या सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें।
  • यदि दो सप्ताह बाद भी क्लेम लंबित रहे, तभी EPFO हेल्पलाइन या शिकायत पोर्टल का सहारा लें।