बिहार की भी हो CSK और MI जैसी टीम, वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल का बड़ा बयान

Anil Agarwal on Bihar Cricket: अनिल अग्रवाल ने बिहार के क्रिकेट टैलेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। बिहार के खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और अनकंडीशनल सपोर्ट देने का वादा किया है।

बिहार की भी हो CSK और MI जैसी टीम, वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल का बड़ा बयान

Updated May 23 2026 01:11 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India

Bihar Cricket Team: बिहार के क्रिकेट प्रतिभाओं को लेकर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बेहद भावुक और बड़ा बयान दिया है। कहा कि जिस तरह Mumbai Indians, Chennai Super Kings, Kolkata Knight Riders, Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad जैसी टीमें अपने अपने राज्यों की पहचान बन चुकी है, ठीक उसी तरह बिहार की भी एक मजबूत और गौरवशाली क्रिकेट टीम होनी चाहिए। 


बिहार की मिट्टी ने दिए हैं देश को शानदार खिलाड़ी

अनिल अग्रवाल का मानना है कि बिहार, भारत देश को हमेशा से शानदार क्रिकेट खिलाड़ी देता आया है। पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में ODI double century लगाकर इतिहास रचा है, वहीं समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में IPL debut करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए हैं, और गोपालगंज के साधारण परिवार से निकले साकिब हुसैन की गेंदबाजी आज पूरी दुनिया का ध्यान खींच रही है। इसके बावजूद भी बिहार को क्रिकेट में वह पहचान नहीं मिली, जिसका वह असली हकदार है।

Ads


उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले, यही हमारा सपना और प्रयास रहा है। उन्हें पूरा भरोसा है कि बिहार के खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कोचिंग और मजबूत सपोर्ट सिस्टम बिहार में ही मिले, तो बिहार की टीम आने वाले समय में पूरी दुनिया की सबसे मजबूत और प्रेरणादायक टीमों में से एक होगी।


अनिल अग्रवाल का अनकंडीशनल सपोर्ट 

अनिल अग्रवाल ने बिहार के युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़े होने का वादा करते हुए कहा कि वे यहां के क्रिकेट और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अपना 'अनकंडीशनल सपोर्ट' देंगे। बिहार सिर्फ मेरे लिए एक राज्य नहीं, एक Emotion है और अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का टैलेंट मैदान में दहाड़े।

Ads