औरंगाबाद के पार्क में ये क्या हो रहा है? गंदगी और अश्लील हरकत का वीडियो वायरल
Dani Bigha Park Aurangabad: दानी बिगहा स्थित सत्येंद्र नारायण सिंह पार्क का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए इस पर नगर परिषद का क्या कहना है।
Updated Jun 27 2026 12:02 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
Aurangabad Park Viral Video: बिहार के औरंगाबाद जिला में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक और युवतियां पार्क परिसर के अंदर ही आपत्तिजनक (अश्लील) हरकतें करते नजर आ रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो शहर के दानी बिगहा स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल सत्येंद्र नारायण सिंह पार्क का है। वीडियो वायरल होने के बाद शहर के लोगों के बीच तरह-तरह के चर्चाएं और नाराजगी देखी जा रही है, हालांकि पैंथालासा न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
स्थानीय नागरिकों ने सोशल मीडिया पर फैल रही इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी। लोगों का कहना है कि यह वीडियो सचमुच में इसी पार्क का है। सार्वजनिक और पारिवारिक स्थलों पर इस तरह की गतिविधियों से बच्चों और आम लोगों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पार्क में नियमित रूप से कड़ी निगरानी और सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी बढ़ाई जानी चाहिए।
यह भी पढ़े भोजपुरी अभिनेत्री प्रीति पसवान का वायरल हुआ कथित MMS, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
आकर्षण है सत्येंद्र नारायण सिंह पार्क
औरंगाबाद शहर में स्थित सत्येंद्र नारायण सिंह पार्क सबसे खूबसूरत और चुनिंदा पार्को में से एक माना जाता है। इस पार्क का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आनलाइन माध्यम से 29 नवंबर 2020 को उद्घाटन किया था। पार्क में लोगों के लिए मॉर्निंग वॉक ट्रैक, ओपन जिम, बच्चों के लिए खेल सामग्री और झूले, खूबसूरत हरियाली, आकर्षक लाइटिंग और फव्वारे सुविधाएं मौजूद है। इन्ही सुविधाओं के कारण इस पार्क में सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में लोग मनोरंजन के लिए आते हैं।
पार्क प्रबंधन और नगर परिषद पर उठ उंगलियां
इस पार्क का संचालन और देखरेख एक प्राइवेट एजेंसी करती है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पार्क के मैनेजमेंट पर भी उंगलियां उठ रही है और कहां जा रहा है की सुरक्षा के लिए गार्ड्स की मौजूदगी में भी ऐसी हरकतें कैसे संभव हुई।
यह हमारे पार्क का वीडियो नहीं है
औरंगाबाद नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय कुमार गुप्ता से इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सत्येंद्र नारायण सिंह पार्क का बिल्कुल नहीं है। उन्होंने बताया कि पार्क में सुरक्षा के लिए गार्ड्स तैनात रहते हैं और पुलिस भी नियमित रूप से पेट्रोलिंग करती रहती है। ऐसी कड़ी व्यवस्था के बीच पार्क के अंदर कोई इस तरह का हरकत कर ही नहीं सकता है।
फिलहाल नगर परिषद ने सत्येंद्र नारायण सिंह पार्क में वीडियो बनाने से मना कर दिया है। इस कथित वीडियो की असलियत का कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सार्वजनिक और पारिवारिक स्थलों पर इस तरह की गतिविधियों ने सुरक्षा और मर्यादा को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।