बिहार के इन 4 खूबसूरत झरनों के आगे फेल हैं शिमला-मनाली; सासाराम और कैमूर के जलप्रपात बना देंगे आपको दीवाना

बिहार के सासाराम और कैमूर के झरने पर्यटन को को दीवाना बना देगा। तुतला भवानी से लेकर कशिश जलप्रपात तक, जानें इन खूबसूरत टूरिस्ट प्लेसेस की पूरी डिटेल।

बिहार के इन 4 खूबसूरत झरनों के आगे फेल हैं शिमला-मनाली; सासाराम और कैमूर के जलप्रपात बना देंगे आपको दीवाना

Mar 31 2026 08:17 am

Editor: Panthalassa Team | Location: Rohtas, Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

Bihar Best Waterfall: बिहार के लोग पहाड़ और झरना देखने के लिए और अपनी छुट्टियां मनाने के लिए शिमला या मनाली चले जाते हैं या कई ऐसे जगह जहां पर सुकून का फल को गुजरने के लिए जाते हैं। लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि बिहार में भी ऐसे पर्यटक स्थल और प्राकृतिक जलप्रपात मौजूद है जहां पर छुट्टियां मना सकते हैं और अपना सुकून भरा पल बिता सकते हैं

वैसे धीरे-धीरे यह स्थान भी पर्यटक को का मुख्य स्थल भी बनते जा रहा है यहां पर पहाड़ से गिरते झरने घने जंगल ठंडी हवा शांत माहौल लोगों को प्राकृतिक के करीब ला देता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि बिहार के ऐसे पांच जलप्रपात जहां आप अपनी छुट्टियां मना सकते हैं या सुकून का फलबिता सकते हैं।


1. तुतला भवानी जलप्रपात (Tutla Bhawani Waterfall)

बिहार के रोहतास जिले में स्थित तुतला भवानी जलप्रपात अपने आप में एक अनोखा स्थान है यहां पर लगभग 180 फीट गिरता पानी एक अलग आकर्षण का केंद्र है यहां पर मां तुतला भवानी मंदिर भी है जिसके कारण धार्मिक और पर्यटक दोनों हर साल लाखों की संख्या में आते हैंऊंचाई से गिरता हुआ पानी आसपास के वातावरण को ठंडा कर देता है और पानी के फुहारे आनंददायक होते हैं

Read More: बिहार के इस गांव में बहती है खून की नदी, जानें इसकी पूरी सच्चाई


2. मांझर कुंड और धुआं कुंड का भी अलग है नजर

तुतला भवानी वॉटरफॉल से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर मांझर कुंड (Manjhar Kund) और धुआं कुंड (Dhuwa Kund) स्थित है जो अपने आप में बेहद खूबसूरत और प्राकृतिक झरने हैं कैमूर के पहाड़ियों में स्थित या झरना पर्यटक और प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद ही सुकून देने वाला स्थल है पहाड़ से गिरते हुए पानी का आवाज आसपास के वातावरण को शांत कर देता है जो लोगों को मानसिक तनाव के समय में सुकून देने वाला पल होता है


3. कशिश जलप्रपात कभी है एक अलग नजरा

रोहतास जिले में ही स्थित कशिश जलप्रपात (Kashish Waterfall) का भी अपने आप में एक अलग नजर है यह जलप्रपात प्राकृतिक संरचना और ऊंचाई के लिए जाना जाता है पहाड़ की चोटियों से गिरता हुआ पानी का आवाज दूर-दूर तक पहुंचता है, यही वजह है कि पर्यटक बड़ी संख्या में इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए आते हैं यह जलप्रपात रोहतास जिले के पठार क्षेत्र के दुर्गावती नदी के पास स्थित है इसकी ऊंचाई लगभग 800 फीट से भी ज्यादा है


4. रचा-बसा करकटगढ़ जलप्रपात

करकटगढ़ जलप्रपात (Karkatgarh Waterfall) एक प्रसिद्ध वॉटरफॉल है जोकैमूर पहाड़ियों के स्थित बसा हुआ है इस स्थान को प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है साथ ही मगरमच्छ संरक्षण केंद्र के रूप में भी इसे विकसित किया गया है यहां पर इको पार्क और बच्चों के मनोरंजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है इन सभी जलप्रपातों को पर्यटक को के लिए विकास किया जा रहा है ताकि पर्यटन का बढ़ावा मिल सके सड़क सुरक्षा और ठहरने की व्यवस्था से लेकर अंत सुविधाओं का मुहावाया कराया जा रहा है ताकि पर्यटक ज्यादा से ज्यादा संख्या में यहां पहुंचे और बिहार को पर्यटन के एक नई पहचान मिल सके 


नोट: पर्यटकों से अपील है कि झरनों के पास जाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें और जलधारा के एकदम करीब जाने से बचें।