निरहुआ के साथ सुहागरात सीन में...' काजल राघवानी का बड़ा खुलासा, आम्रपाली पर लगाए ये आरोप

Bhojpuri Bawal Reality Show: काजल राघवानी ने निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानें सुहागरात सीन की शूटिंग के दौरान सेट पर क्या हुआ था।

निरहुआ के साथ सुहागरात सीन में...' काजल राघवानी का बड़ा खुलासा, आम्रपाली पर लगाए ये आरोप

Updated Aug 04 2026 02:22 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

इन दिनों ओटीटी पर तहलका मचा रहा भोजपुरी सिनेमा का नया रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में भोजपुरी सितारे अपनी जिंदगी और एक दूसरे से जुड़े कई ऐसे ऐसे राज खोल रहे हैं, जिन्हें सुनकर फैंस काफी हैरान है। इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री काजल राघवानी ने दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इससे सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।


काजल राघवानी डिप्रेशन में थी

काजल राघवानी ने शो के दौरान अपने मानसिक तनाव पर खुलकर बात करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में काम को लेकर बहुत ज्यादा तनाव रहता है और हर तरह रिश्ते फैले हुए हैं, इसी को लेकर मैं साइकैट्रिस्ट (मनोचिकित्सक) के पास जाने की सोच रही थी।

Ads


आशिक आवारा फिल्म के सेट का सुनाया किस्सा

आशिक आवारा फिल्म की शूटिंग का एक वाकया शेयर करते हुए काजल राघवानी ने बताया कि सेट पर फिल्म के एक 'सुहागरात सांग' की शूटिंग चल रही थी और वहां आम्रपाली दुबे भी मौजूद थीं। सीन के दौरान निरहुआ थोड़े अनकंफर्टेबल महसूस कर रहे थे, तो डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कोरियोग्राफर ने मुझसे कहा कि मुझमें फीलिंग्स नहीं दिख रही है, तब मैंने कहा यार जब वो मुझे सही से पकड़ेंगे और खींचेंगे, तभी तो फीलिंग्स आएंगी ना! मैं अकेले फीलिंग्स कैसे दे दूं।


मैसेज दिनेश जी को किया, जवाब आम्रपाली ने दिया

इस सीन को लेकर काजल ने निरहुआ को पर्सनल मैसेज करके 2 मिनट बात करने को कहा, लेकिन उस मैसेज का जवाब आम्रपाली दुबे ने दिया और कहां की आपको जो भी कहना है मेरे सामने कह सकती है, हम दोनों एक ही है। काजल ने आम्रपाली दुबे पर आरोप लगाया है कि वह निरहुआ को किसी दूसरी अभिनेत्री के साथ खुलकर काम नहीं करने देती है।

Ads


जोड़ी कल्चर पर रानी चटर्जी ने साधा निशाना

शो में मौजूद रानी चटर्जी भी काजल की बातें सुनकर हैरान हो गई। रानी ने कहा कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री से बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड का कल्चर खत्म करना चाहती है। रानी चटर्जी के अनुसार इंडस्ट्री में यह जोड़ी कल्चर सबसे पहले निरहुआ और पाखी हेगड़े की वजह से शुरू हुआ था। इसी के साथ रानी ने आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते में होने की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये दोनों अपने रिश्ते को कभी खुलकर स्वीकार नहीं करते।