अस्पताल के चक्कर खत्म, PMCH में अब ऑनलाइन मिलेगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

PMCH Patna News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए अब अस्पताल के चक्कर नहीं, PMCH ने डिजिटल पहल शुरू की। अब 'मेडलीपर ऐप' के जरिए पुलिस को तुरंत मिलेगी रिपोर्ट, जिससे जांच प्रक्रिया होगी तेज।

अस्पताल के चक्कर खत्म, PMCH में अब ऑनलाइन मिलेगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Updated Jun 10 2026 10:19 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल प्रशासन ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी कर ली है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से रिपोर्ट अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगी, जिससे पुलिसकर्मियों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए घंटों तक अस्पताल में बार-बार चक्कर काटने या इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 


यह भी पढ़े: 2 साल में इतनी बढ़ी पवन सिंह की संपत्ति, लेकिन दर्ज हैं 6 क्रिमिनल केस, जानिए कुल दौलत और गाड़िया


 कैसे काम करेगी यह नई व्यवस्था?

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा तैयार की गई इस नई व्यवस्था, 'मेडलीपर ऐप' (Medliper App) के ज़रिए पूरी प्रक्रिया को पेपरलेस बनाया जा रहा है। डॉक्टर पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद रिपोर्ट तैयार करेंगे और विभाग अध्यक्ष की डिजिटल मंजूरी मिलते ही उसे मेडलीपर ऐप पर अपलोड कर दिया जाएगा। अपलोड करने के बाद संबंधित थाने और जांच अधिकारी के पास रिपोर्ट का नोटिफिकेशन पहुंच जाएगा, जिससे वह ऐप के माध्यम से तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।

Ads


वर्तमान स्थिति और बदलाव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार होने में 1 से 2 दिन का समय लगता है और PMCH के एफएमटी (FMT) विभाग में रोज़ाना औसतन 10 से 12 पोस्टमार्टम होते रहते हैं, जिससे पुलिसकर्मियों को उसकी हार्ड कॉपी लेने के लिए अस्पताल आना पड़ता है। लेकिन इस नई व्यवस्था के सुचारू रूप से लागू होने पर रिपोर्ट मिलने में लगने वाली देरी खत्म हो जाएगी और रिकॉर्ड का प्रबंधन भी अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित होगा।


यह भी पढ़े: पार्टी मेरी मां है, MLC उम्मीदवार बनने के बाद भावुक हुए पवन सिंह, सम्राट चौधरी से की मुलाकात


जांच में आएगी तेज़ी

आपराधिक मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इस रिपोर्ट को जितनी जल्दी मिलेगी, पुलिस उतनी ही तेजी से मामले की जांच करेगी। बिहार में स्वास्थ्य और फोरेंसिक सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में PMCH की नई व्यवस्था एक बड़ा और सराहनीय कदम है, जिससे पुलिस और अस्पताल के बीच आपसी तालमेल और बेहतर होगा।

Ads