परमहंस आचार्य का दावा: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के पीछे राहुल गांधी और अखिलेश यादव का हाथ?

अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर परमहंस आचार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परमहंस आचार्य का दावा: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के पीछे राहुल गांधी और अखिलेश यादव का हाथ?

Updated Jun 25 2026 01:39 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Ayodhya

Ayodhya Ram Mandir News: जिस समय से अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया है तब से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच जगतगुरु परमहंस आचार्य का मीडिया से बातचीत करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगा रहे हैं।


परमहंस आचार्य ने लगाया बड़ा आरोप

वायरल हो रहा है इस वीडियो में परमहंस आचार्य दावा कर रहे हैं कि राम मंदिर में जो चोरी हुई है उसके पीछे अखिलेश यादव और राहुल गांधी का हाथ है। यह लोग काफी लंबे समय से चोरी करने की साजिश रच रहे थे, जिसके बाद यह चोरी हुई है।

Ads

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। कई लोग परमहंस आचार्य के बयान का समर्थन कर रहे हैं, तो कई यूजर्स उनके द्वारा लगाए गए आरोपों का विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।


अभिनेता उत्तम राज की टिप्पणी हुई वायरल

इसी बीच अभिनेता उत्तम राज की एक टिप्पणी काफी चर्चा में बनी हुई है। उन्होंने इस बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चाणक्य जैसे गृह मंत्री अमित शाह मौजूद हैं। फिर इस तरह की घटना कैसे हो सकती है। उनके द्वारा दी गई यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Ads



आरोपों की नहीं हुई स्वतंत्र पुष्टि

फिलहाल राहुल गांधी और अखिलेश यादव के ऊपर लगाए गए आरोपों की कोई स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियों और रिपोर्टों द्वारा अभी तक कोई ऐसा निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया गया है कि दोनों नेता इस चोरी की घटना में शामिल थे, इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है। ऐसे में वायरल वीडियो में किए गए दावों को आरोप के रूप में ही देखा जा रहा है। 

Ads