यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू: अब बैलेंस खत्म होने पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली

यूपी में स्मार्ट मीटर के नए नियम लागू। अब रिचार्ज खत्म होने पर रात में नहीं कटेगी बिजली। जानें योगी सरकार के नए दिशा-निर्देश और हेल्पलाइन नंबर।

यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू: अब बैलेंस खत्म होने पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली

Updated May 05 2026 01:26 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Uttar Pradesh, India

UP Smart Meter New Rules: उत्तर प्रदेश सरकार और पावर कॉरपोरेशन ने राज्य में स्मार्ट मीटर ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर दी है। योगी सरकार के नए नियम के अनुसार व्यवस्था में बदलाव कर ग्राहकों को राहत दी जाएगी। यानी, ग्राहकों का स्मार्ट मीटर का रिचार्ज खत्म होने पर उन्हें तुरंत बिजली बिल भुगतान करने की जरूरत नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 


जानिए क्या है नए नियम (Latest Electricity Rules):

  • शाम के बाद नहीं कटेगी बिजली: उत्तर प्रदेश सरकार के नए नियमों के अनुसार अगर किसी उपभोक्ता का रिचार्ज शाम के समय खत्म हो जाता है तो, उसकी रात में बिजली नहीं काटी जाएगी। बल्कि उन्हें अगले दिन सुबह 10:00 बजे तक रिचार्ज करने का समय दिया जाएगा।
  • छुट्टियों के दिन राहत: रविवार या किसी भी राजपत्रित अवकाश के दिन अगर बैलेंस खत्म हो जाता है तो ग्राहक का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
  • अलर्ट मैसेज की अनिवार्यता: उपभोक्ताओं की बिजली काटने से पहले विभाग उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कम से कम तीन बार चेतावनी संदेश भेजेगा। यह मैसेज बैलेंस 25%, 10% और 0% होने पर भेजे जाएंगे। 
  • स्मार्ट मीटर की जांच: बिजली विभाग ग्राहकों द्वारा की गई शिकायत पर गंभीरता से काम करेगा। जैसे कि उपभोक्ताओं का कहना है की स्मार्ट मीटर तेज चलते हैं। ऐसी स्थिति में उपभोक्ता सीधे टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।



क्यों लिए गए ये फैसले?

पिछले काफी समय से उपभोक्ताओं की ओर से लगातार शिकायत मिल रही थी कि उन्हें, बिना कोई सूचना दिए, देर रात रिचार्ज खत्म होने पर बिजली काट दी जाती थी। जिससे बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी काम में बाधा आती थी। सरकार ने इस समस्या को देखते हुए यह फैसला लिया है, ताकि जनता के लिए परेशानी खड़ी ना हो। 


उपभोक्ताओं के लिए सलाह

बिजली विभाग ने सभी स्मार्ट मीटर यूजर से अपील की है कि वह अपना लेटेस्ट मोबाइल नंबर बिजली विभाग के पोर्टल पर अपडेट करके रखें, ताकि रिचार्ज खत्म होने से पहले उनको सूचना दी जा सके या कोई भी बिलिंग से जुड़े नोटिफिकेशन उन्हें मिल सकें। उपभोक्ता 'यूपीपीसीएल’ (UPPCL Official App) के आधिकारिक ऐप के माध्यम से डेली खपत होने वाली बिजली को ट्रैक कर सकते हैं।