KTM 390 Duke हुई 40,000 रुपये महंगी, नाराज ग्राहकों के लिए आ रही है सस्ती 350cc बाइक
KTM 390 Duke की कीमत में ₹40,000 का बड़ा इजाफा! जानें क्यों बढ़ी कीमतें और क्या बजट ग्राहकों के लिए KTM अब लॉन्च करेगी सस्ती 350cc मोटरसाइकिल? पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Apr 08 2026 02:25 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: India
KTM 390 Duke Price Hike: KTM कंपनी की सबसे पॉपुलर और परफॉर्मेंस बाइक 390 Duke की कीमत में उछाल हुआ तो मार्केट में हड़कंप मच गई। भारतीय बाजार में इसकी कीमत में ₹40000 की बढ़ोतरी कर दी गई है। यानी कि अब आपको KTM 390 Duke खरीदने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी है।
लेकिन ग्राहकों के लिए एक राहत भरी खबर भी सामने आ रही है की केटीएम कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में एक किफायती 350cc मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी में है।
क्यों बढ़ी KTM 390 Duke की कीमत
अचानक बाइक की कीमत में हुई वृद्धि का कारण पिछले साल लागू हुए नए जीएसटी नियम है। भारत सरकार के नियमों के अनुसार 350cc से ऊपर की बाइक पर 40% का जीएसटी और 350cc से कम क्षमता वाले बाइक पर 18% का GST लगता है।
KTM 390 Duke में 399 सीसी का इंजन लगा हुआ है जो 40% टैक्स के दायरे में आता है, बजाज ऑटो अब तक बड़े हुए टैक्स का बोझ खुद उठा रही थी। लेकिन अब यह ग्राहकों पर शिफ्ट कर दिया है यानी कि अगर आप इस बाइक को खरीदने का सोच रहे हैं तो ₹40000 कीमत से ज्यादा देनी पड़ेगी।
अब कितनी हो गई नई कीमत?
केटीएम 390 डक की कीमतों में बदलाव होने के बाद अब शोरूम की कीमत₹2.99 लाख से बढ़कर ₹3.39 लाख हो गई है। यानी कि देखा जाए तो 250 Duke की तुलना में ₹1.22 अधिक महंगी हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही RC 390 और 390 Enduro की भी कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है।