बिहार में बिजली बिल का नया नियम लागू: जानें किस समय बिजली होगी सबसे सस्ती और महंगी
उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में बदलाव आया है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए 1 अप्रैल, 2026 से 'Time of Day' (ToD) टैरिफ लागू हो गए हैं। सुबह, दोपहर और रात के लिए अलग-अलग बिजली दरों के बारे में जानें।
Apr 01 2026 04:01 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India
Bihar Electricity Bill 2026: 1 अप्रैल, 2026 से बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा बदलाव आया है। अब आपका बिजली बिल आपके द्वारा उपयोग की गई यूनिटों की संख्या पर नहीं, बल्कि आपके द्वारा बिजली के उपयोग के समय पर निर्भर करेगा। स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए बिहार सरकार ने ToD (Time of Day) ट्रैफिक लागू किया है आइए समझते हैं कि यह नई व्यवस्था क्या है और हम इस व्यवस्था के माध्यम से अपने बिजली बिल को कैसे कम कर सकते हैं।
दिन को 3 हिस्सों में बांटा जायेगा
इस व्यवस्था के तहत दिन को तीन अलग-अलग स्लैब में बांटा गया है अब बचत इस बात पर टिकी है कि आप कौन सा काम किस समय करते हैं
1. सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (सबसे सस्ता समय)
इस दौरान बिजली का उपयोग उपभोक्ताओं के लिए सबसे अधिक लाभदायक होगा क्योंकि इस समय बिजली की दर 2.30 रुपये प्रति यूनिट होगी। यदि आप इस दौरान अपना अधिकांश काम निपटा लेते हैं तो आपकी बिजली की खपत में काफी कमी आ सकती है।
2. शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक (सबसे महंगा समय)
इस समय को 'पीक आवर' कहा जाता है क्योंकि इस दौरान हर घर में टीवी, पंखे और लाइटें चलती रहती हैं, जिसके कारण बिजली की खपत सबसे अधिक होती है। इस समय उपभोक्ताओं को 4.61 रुपये प्रति यूनिट का बिल देना होगा। हालांकि यह पहले से थोड़ा कम है, लेकिन दिन के मुकाबले काफी महंगा है।
3. रात 11 बजे से सुबह 9 बजे तक (सामान्य दर)
इस समय बिजली की दर सामान्य रहेगी, सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बाद आपको सामान्य दर का भुगतान करना होगा, जिसके अनुसार आपको 3.89 रुपये प्रति यूनिट का बिल देना होगा।
किन उपभोक्ताओं पर लागू होगा यह नियम
जिनके घर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा है फिलहान यह व्यवथा उन्ही उपभोक्ताओं के लिए है। कृषि क्षेत्र (Agricultural Connections) को फिलहाल इस नई व्यवस्था से बाहर रखा गया है।
