फेसबुक पर खूबसूरत लड़की से दोस्ती पड़ी महँगी, पटना में युवक से 70 लाख की ठगी
Patna Cyber Crime: फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए 70 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ई-सेलर शॉप में निवेश का झांसा देकर प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी को शिकार बनाया गया।
Updated Aug 21 2026 02:31 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
फेसबुक पर अंजान युवती से दोस्ती करना एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी को पड़ा भारी। साइबर अपराधियों ने खूबसूरत लड़की की फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर कर्मचारी को प्यार के जाल में फँसाया और उसे बिजनेस में मुनाफ़े का लालच देकर 70 लाख रुपये ठग लिए। पटना साइबर थाने की पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामले की जाँच में जुट गई है।
फेसबुक से शुरू हुआ था दोस्ती
जानकारी के अनुसार युवक मूल रूप से गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के निवासी है। वह 2006 से एक निजी कंपनी में कार्यरत है, जो वर्तमान में पटना के सगुना मोड़ इलाके में रहता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लगभग 3 महीने पहले एक अनजान युवती से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे बात बढ़ी और महिला व्हाट्सएप चैटिंग के साथ-साथ वीडियो कॉल पर भी बात करने लगी। 3 महीने तक युवती उससे प्यार भरी बातें कर उसका पूरा भरोसा जीत लिया।
यह भी पढ़े: 10वीं की छात्रा हुई लापता, रेलवे ट्रैक पर मिले स्कूल बैग और कपड़े, परिजनों का भारी हंगामा
ई-सेलर शॉप में निवेश के नाम पर लगाया चूना
महिला ने युवक से पैसे ऐंठने के लिए 'ई-सेलर शॉप' नाम के एक कंपनी के बारे में बताया और उसने दावा किया कि इस कंपनी में निवेश करने से बहुत कम समय में भारी मुनाफा कमाया जा सकता है। वह महिला के झांसे में आकर थोड़ा-थोड़ा करके निवेश करना शुरू किया और देखते ही देखते उसने अपनी पूरे जीवन भर की कमाई (लगभग 70 लाख रुपये) फर्जी कंपनी में ट्रांसफर कर दिए।
पैसे निकालने पर हुआ ठगी का खुलासा
फर्जी वेबसाइट से अपने पैसे और मुनाफा निकालने की पीड़ित ने कोशिश की, तो ट्रांजैक्शन फेल होने लगा। बार-बार प्रयास करने पर भी रकम वापस नहीं मिला और युवती से संपर्क टूटने लगा, तो उसे एहसास हुआ कि वह साइबर अपराधियों के बड़े से सिंडिकेट का शिकार हो चुका है।
साइबर थाने में शिकायत दर्ज
पीड़ित ने अपनी पूरी जमा पूंजी गंवाने के बाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से देखते हुए साइबर अपराधियों और फर्जी बैंक खातों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम कॉल डिटेल्स और डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए आरोपी महिला और गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।