SRH vs RR Today Match: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 19 गेंदों में ठोके 59 रन, IPL रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

SRH vs RR मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 59 रन की तूफानी पारी खेलकर IPL 2026 में नया इतिहास रच दिया। जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों में दबाव देखने को मिला।

SRH vs RR Today Match: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 19 गेंदों में ठोके 59 रन, IPL रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

Updated May 27 2026 08:33 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

आईपीएल 2026 का आज का मैच Sunrisers Hyderabad और Rajasthan Royals के बीच खेले जा रहे मुकाबले में युवा बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi ने तूफानी बल्लेबाजी इतिहास रच दिया है। राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी ने मात्र 19 गेंदों में 59 रनों की विस्फोटक पारी खेल कर आईपीएल इतिहास के सबसे तेज बल्लेबाजों की सूची में अपना नाम दर्ज कर लिया है। 

वैभव सूर्यवंशी आज मैदान पर आते ही सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों पर हमला बोलते हुए चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। वैभव ने मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा करके इस सीजन के सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम शामिल कर लिया है।

Ads


SRH के गेंदबाजों पर टूटा कहर

वैभव सूर्यवंशी मैदान पर आते ही आक्रामक अंदाज में SRH के गेंदबाजों पर टूट पड़े और पावर प्ले के अंदर ही मैच का रुख बदल दिया। उनकी बल्लेबाजी देखकर स्टेडियम में मौजूद राजस्थान रॉयल्स के फैंस उनके दीवाने हो गए। युवा खिलाड़ी ने 19 गेंदों में 59 रन बनाते हुए शानदार स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं। जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज दबाव में नजर आए। 


आईपीएल में लगातार बना रहे हैं रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पहले भी आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने सनराइज हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में शतक जड़कर IPL इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इसके अलावा वैभव आईपीएल और T20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कई बड़े रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

Ads