सिंगरौली में असहाय आदिवासी की बेरहमी से पिटाई, भद्दी गालियां देते दबंगों का वीडियो वायरल।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक असहाय आदिवासी व्यक्ति को दबंगों द्वारा बेरहमी से पीटा जा रहा है।

सिंगरौली में असहाय आदिवासी की बेरहमी से पिटाई, भद्दी गालियां देते दबंगों का वीडियो वायरल।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक असहाय आदिवासी व्यक्ति को न केवल भद्दी-भद्दी गालियां दी जा रही हैं, बल्कि उसे जानवरों की तरह पीटा भी जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने एक बार फिर राज्य में आदिवासियों की सुरक्षा और सम्मान पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


क्या आदिवासियों के लिए कानून का राज खत्म हो गया है?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंगों को पुलिस-प्रशासन या सरकार का जरा सा भी डर या खौफ नहीं है। जिस बेरहमी के साथ पीड़ित को अपमानित किया जा रहा है, वह यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या लोकतंत्र केवल कागजों तक सीमित रह गया है? आदिवासियों की जमीन छीनने और शिकायत के बीच, अब उनके साथ खुलेआम ऐसा व्यवहार हो रहा है जैसे वह इंसान ही ना हो।


महामहिम की चुप्पी और समाज का दर्द

सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिख रहे हैं कि यह कितनी बड़ी विडंबना है कि जिस देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी समाज से आती हैं, उसी देश में उनके अपने समाज के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उनकी 'मौन स्वीकृति' ने आदिवासी समुदाय के भीतर असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया है।



वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई

अब देखना यह है कि सिंगरौली पुलिस वायरल हो रहे इस वीडियो को संज्ञान में लेकर क्या कार्रवाई करती है। अभी तक पुलिस प्रशासन की तरफ से इस वीडियो को लेकर कोई भी जवाब नहीं आया है।