Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु में कौन बनाएगा सरकार? TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी, बहुमत पर फंसा पेंच

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के बाद सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार। TVK सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन बहुमत के लिए जोड़-तोड़ जारी। जानें DMK, AIADMK और कांग्रेस का अगला कदम।

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु में कौन बनाएगा सरकार? TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी, बहुमत पर फंसा पेंच

Updated May 08 2026 12:09 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Tamil Nadu, India

Tamil Nadu Election News: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रिजल्ट के बाद, राज्य में राजनीति की अनिश्चितता का माहौल देखने को मिल रहा है। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण, नई सरकार का गठन होने में देरी हो रही है। तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीट है, जिसमें सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है। 


प्रमुख दलों की सक्रियता

कल डीएमके और एआईएडीएमके पार्टी ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की थी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भविष्य की रणनीति तय करना और अपने कुनबे को एकजुट करना था। दोनों राजनीतिक पार्टियों द्वारा की गई विधायकों की बैठक में, महासचिव ई. पलनीसामी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। सत्ता से बाहर होने के बाद, डीएमके (DMK) अपने सहयोगियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी स्थिति में अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बरकरार रख सके। 

Ads

यह भी पढ़ें: क्या बंगाल में शुरू हो गया है 'भगवा युग'? जानें 1947 से अब तक का पूरा सियासी सफर


टीवीके (TVK) को समर्थन पर टिकी निगाहें

फिल्म अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी, तमिलग् वेत्री कड़गम (TVK), विधानसभा चुनाव 2026 में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है; हालांकि, इनको अपनी सरकार बनाने के लिए अन्य दलों की समर्थन की जरूरत है। जिसकी वजह से तमिलनाडु में मुख्यमंत्री के कुर्सी पर कौन बैठेगा, सबकी निगाहें इसी पर टिकी है। 

Ads

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में जीत के बाद पीएम मोदी के पोस्टर को चूमती महिला का वीडियो वायरल, इंटरनेट पर छिड़ी बहस


कांग्रेस का रुख और वर्तमान स्थिति

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस पहले ही टीवीके (TVK) को समर्थन देने का संकेत दे चुकी है। यदि वामपंथी दल और वीसीके भी विजय की पार्टी को समर्थन दे देते हैं तो, राज्य में एक नए राजनीतिक समीकरण की शुरुआत हो सकती है।

Ads

पैंथालासा न्यूज़ डेस्क