दरभंगा के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस रवाना, बिहार के लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा

जयपुर (खातीपुरा) से दरभंगा के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू हो गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम भजनलाल शर्मा और सम्राट चौधरी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

दरभंगा के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस रवाना, बिहार के लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा

Updated Jun 22 2026 11:42 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Darbhanga, Bihar, India

बिहार और राजस्थान के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जयपुर (खातीपुरा) से दरभंगा तक नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेल सेवा की शुरुआत कर दी गई है। इस नई रेल के संचालन से दोनों राज्यों के बीच यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।

अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई, जहां पर केंद्रीय रेल मंत्री रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा रेलवे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया।

Ads


राजस्थान और मिथिला क्षेत्र के बीच बढ़ेंगे संबंध

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस नई रेल सेवा से केवल परिवहन में सुविधा नहीं मिलेगी बल्कि बिहार के मिथिला क्षेत्र के सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक संबंधों की भी एक नई मजबूती मिलेगी। आगे उन्होंने बताया कि रेलवे लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और बुनियादी ढांचे के विकास पर काम कर रहा है।


प्रवासी बिहारियों को मिलेगा लाभ

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस अमृत भारत एक्सप्रेस को राज्य के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में रोजगार और व्यवसाय के लिए रहने वाले बड़ी संख्या में बिहार के लोगों को इस ट्रेन से सीधा लाभ मिलेगा।

Ads