Viral Video: पश्चिम बंगाल में जीत के बाद पीएम मोदी के पोस्टर को चूमती महिला का वीडियो वायरल, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पीएम मोदी के पोस्टर को चूमते हुए भावुक नजर आ रही है

Viral Video: पश्चिम बंगाल में जीत के बाद पीएम मोदी के पोस्टर को चूमती महिला का वीडियो वायरल, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

Updated May 06 2026 03:59 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Kolkata, West Bengal, India

PM Modi Viral Video West Bengal: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जीतने के बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक महिला, जो पश्चिम बंगाल की निवासी बताई जा रही है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बड़े पोस्टर के पास खड़ी है। न केवल वह पोस्टर को देख रही है, बल्कि भावुक होकर उसे चूमती हुई भी नजर आ रही है। 


सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस 

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, और इंटरनेट पर यूजर दो हिस्सों में बंट गए हैं। भाजपा के समर्थकों का कहना है कि यह वीडियो बंगाल के धरातल पर पीएम मोदी की लोकप्रियता और नारी शक्ति से जुड़ाव का प्रमाण है; कई लोग इसे मातृशक्ति का आशीर्वाद बता रहे हैं। 

Ads

वहीं दूसरी ओर, कुछ लोग इस वीडियो की प्रामाणिकता और समय पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यह वीडियो पुराना भी हो सकता है, या किसी विशेष चुनावी अभियान का हिस्सा हो सकता है। 

View this post on Instagram

A post shared by Unfiltered Rajneeti (@unfilteredrajneeti)

Ads


पुष्टि और प्रामाणिकता का अभाव

हालांकि यह वीडियो को पश्चिम बंगाल के संदर्भ में शेयर किया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी स्थान की पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो में दिख रही महिला की पहचान भी अभी तक गुप्त है।