Bhooth Bangla Box Office Collection Day 18: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, 200 करोड़ के पार हुई फिल्म
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल! जानें 18वें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन और फिल्म ने अब तक कितने रिकॉर्ड तोड़े।
Updated May 08 2026 10:15 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की हाल में ही रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhooth Bangla बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। डायरेक्टर प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि कमाई के मामले में भी कई बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
शानदार कमाई और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म रिलीज के 18 दिनों के भीतर ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 227 करोड़ से भी ज्यादा कमाई की है। यह फिल्म सिर्फ भारत में 148 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जिससे यह साफ हो गया है कि भूत बंगला 2026 की सबसे सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।
- Worldwide Gross: Approx. ₹232–234 crore.
- India Net Collection: Approx. ₹148–150 crore
इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
अक्षय की फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। अजय देवगन की टोटल धमाल और सलमान खान की ट्यूबलाइट फिल्मों की लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। यह फिल्म अक्षय कुमार के लिए एक बड़ी कमबैक साबित हुई है, क्योंकि पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रहे थे।
खिलाड़ी कुमार की इस फिल्म में राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे दिग्गज कलाकार हैं, जो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। जिससे दर्शक सिनेमा घर तक पहुंच रहे हैं। खासकर इस फिल्म में राजपाल यादव और अक्षय की कॉमिक टाइमिंग के मीम्स (Memes), सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।