Bihar Politics: राबड़ी देवी के कथित हीरे जड़ित कंगन को लेकर बढ़ा विवाद, जांच की उठी मांग

बिहार की राजनीति में राबड़ी देवी द्वारा भोजपुरी गायक छोटू छलिया को दिए गए कथित हीरे जड़ित कंगन को लेकर विवाद गहरा गया है। JDU नेता नीरज कुमार ने EOU, ED और आयकर विभाग से जांच की मांग की है।

Bihar Politics: राबड़ी देवी के कथित हीरे जड़ित कंगन को लेकर बढ़ा विवाद, जांच की उठी मांग

Updated Jun 15 2026 12:34 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

बिहार की राजनीति में राबड़ी देवी द्वारा भोजपुरी गायक छोटू छलिया को दिए गए कथित हीरे जड़ित कंगन को लेकर विवाद गहरा गया है। JDU नेता नीरज कुमार ने EOU, ED और आयकर विभाग से जांच की मांग की है। 

बिहार में राजनीतिक सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी द्वारा भोजपुरी गायक छोटू छलिया को हीरे जड़ित कंगन दिए जाने पर सियासी घमासान तेज हो गया है। जनता दल यूनाइटेड के नेता और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने इस मामले की जांच करने की मांग करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (EOU), प्रवर्तन निदेशालय (ED), आयकर विभाग और लोकायुक्त को शिकायत भेजी है। 

Ads

दरअसल राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर भोजपुरी गायक छोटू छलिया को राबड़ी देवी ने कंगन भेंट किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद भोजपुरी गायक ने सार्वजनिक रूप से दावा करते हुए बताया कि यह कंगन में हीरे लगे हुए हैं जो बेहद कीमती है। जिसके बाद यह राजनीतिक बहस का विषय बन गया।


JDU नेता नीरज कुमार ने उठाए सवाल 

लोक गायक छोटू छलिया को हीरे जड़ित कंगन देने के बाद जदयू नेता नीरज कुमार ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने आर्थिक अपराध इकाई को पत्र भेजते हुए पूछा कि: 

Ads
  • कंगन की वास्तविक कीमत क्या है?
  • यह कंगन कहां से खरीदा गया?
  • इसके भुगतान का स्रोत क्या है?
  • खरीद की रसीद और अन्य दस्तावेज कहां हैं?
  • क्या इस उपहार की जानकारी संबंधित कानूनों के तहत दर्ज की गई है?


आयकर, बेनामी और मनी लॉन्ड्रिंग कानूनों का दिया हवाला

JDU नेता नीरज कुमार ने अपनी शिकायत में आयकर अधिनियम 1961, बेनामी लेन-देन (निषेध) अधिनियम 1988 और धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 का उल्लेख करते हुए मामले की विस्तार रूप से जांच करने की मांग की है उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों को अपने उपहारों और संपत्तियों का स्रोत पूरी तरह पारदर्शित रखनी चाहिए। 


RJD ने बताया राजनीतिक स्टंट 

वही, विपक्षी दलों विपक्षी दलों और राजद के नेताओं का कहना है कि यह मामला राजनीतिक बदले की भावना से उठाया गया है। राजद के समर्थकों ने नीरज कुमार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि यह आगामी राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है, ताकि चुनाव में नुकसान पहुंचाया जा सके।

Ads