कटिहार रेलवे स्टेशन का चौंकाने वाला वीडियो: खीरे को 'ज़हर' से हरा कर रही महिला, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

कटिहार रेलवे स्टेशन का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खीरे को जहरीले केमिकल से हरा किया जा रहा है।

कटिहार रेलवे स्टेशन का चौंकाने वाला वीडियो: खीरे को 'ज़हर' से हरा कर रही महिला, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

Updated May 08 2026 12:35 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Katihar, Bihar, India

सोशल मीडिया पर कटिहार रेलवे स्टेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने रेल यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला रेलवे प्लेटफार्म पर बैठकर खीरे बेच रही है। लेकिन खीरों को ताजा और हरा दिखाने के लिए वह एक गहरे हरे रंग के जहरीले केमिकल वाले घोल में डुबोती नजर आ रही है।

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर अपलोड हुआ, तो आग की तरह तेजी से फैल गया। लोग इस वीडियो को प्रशासन और रेल मंत्रालय को टैग करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Ads





केमिकल का खेल: सेहत के साथ खिलवाड़

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला के पास रखे एक छोटे डिब्बे में गहरा रंग भरा है और वह खीरे को उसमें डुबो रही है। जिसके बाद वह एकदम चमकदार हरा हो जा रहा है। जानकारों का कहना है कि यह मैलाकाइट ग्रीन (Malachite Green) हो सकता है, जो एक खतरनाक इंडस्ट्रियल डाई है। 

Ads


सोशल मीडिया पर उठी कार्रवाई की मांग

वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, "प्रशासन को तुरंत इन विक्रेताओं पर नकेल कसनी चाहिए।" कई यात्रियों ने अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा कि अक्सर रेलवे स्टेशन पर मिलने वाले फल-सब्जियां ऊपर से ताजा और हरी भरी दिखती हैं, लेकिन वह सेहत के लिए खतरनाक होती है।