महात्मा गांधी की वायरल तस्वीरों का सच: सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही इन 4 तस्वीरों की असली कहानी

इंटरनेट पर वायरल हो रही महात्मा गांधी की तस्वीरों को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। हमारी पड़ताल में जानिए कौन सी तस्वीर असली है, कौन सी एडिटेड और क्या है पूरा सच।

महात्मा गांधी की वायरल तस्वीरों का सच: सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही इन 4 तस्वीरों की असली कहानी

Updated Jun 17 2026 09:16 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

Mahatma Gandhi Viral Photos Fact Check: सोशल मीडिया पर अक्सर देश के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व्यक्तियों को लेकर कई सारे दावे और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इनमें एक नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी आता है। उनके किरदार पर सवाल उठाने औरउन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से कुछ तस्वीरें है सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है। इन तस्वीरों को वायरल कर उनके चरित्र पर सवाल उठाए जा रहा है।


1. पहली तस्वीर: गांधी जी और एक महिला की 'चुंबन' वाली फोटो का सच

सोशल मीडिया पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर वायरल की जा रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि गांधी जी एक महिला को किस कर रहे हैं। जिसे लेकर कई सारे अफवाहें फैलाई गई है।

Ads

सच क्या है?: इस वायरल हो रही तस्वीर कि जब जांच की गई तो मामला कुछ और ही निकाला। यह पूरी तरह फर्जी और एडिटेड तस्वीरें है। जिसे गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है। असल में, यह तस्वीर उस समय की है जब महात्मा गांधी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से बात कर रहे थे। लेकिन इस तस्वीर से पंडित जवाहरलाल नेहरू की चेहरे को हटाकर उनकी जगह एक महिला की तस्वीर को लगा दी गई है। ताकि भ्रम फैलाया जा सके।


2. दूसरी तस्वीर: लड़की के साथ डांस करने का दावा

एक और तस्वीर में दिखाया गया है कि गांधी जी किसी विदेशी लड़की के साथ डांस कर रहे हैं। इसे उनके चरित्र के साथ जोड़कर गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है।

Ads

सच क्या है?: तस्वीर को जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि वायरल फोटो में दिखने वाला व्यक्ति महात्मा गांधी नहीं है। बल्कि यह एक ऑस्ट्रेलियाई कलाकार हैं, जो एक अपने कार्यक्रम के दौरान हूबहू बिल्कुल गांधी जी के जैसे कपड़े पहने हुए थे और एक महिला के साथ डांस कर रहे थे। इस तस्वीर को गांधी जी का नाम देकर गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है।


3. तीसरी तस्वीर: अंबेडकर जी के पैर छूते हुए गांधी जी?

इंटरनेट पर एक और तस्वीर वायरल की जा रही है जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर के पैर छूते हुए दिखाया गया है।

Ads

 

सच क्या है?: इस फोटो की जांच करने के बाद पता चला कि यह पूरी तरह एडिटेड है। असली तस्वीर में डॉक्टर बी. आर। अंबेडकर अपनी फैमिली के साथ बैठे हुए हैं और वहां कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद नहीं है। वही तस्वीर में गांधी जी की इमेज को जोड़कर एडिट किया गया है जो 1930 के दांडी मार्च के दौरान की है, जब वह नमक उठाने के लिए नीचे झुके हुए थे। दोनों तस्वीरों को एडिट करके इसे गलत तरीके से इंटरनेट पर फैलाया जा रहा है।

Ads


4. चौथी तस्वीर: महिलाओं के साथ चलने का सच

एक और तस्वीर को वायरल की जा रही है जिसमें गांधी जी कुछ महिलाओं के कंधे पर हाथ रख कर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसे लेकर उनके ऊपर तरह-तरह के गलत आरोप लगाए जाते हैं।

सच क्या है?: इस वायरल हो रही तस्वीर में गांधी जी के साथ कोई अनजान महिला नहीं बल्कि उनकी दोनों पोतियां आभा और मनु हैं। जिनके कंधों पर हाथ रखकर महात्मा गांधी चल रहे हैं। यह तस्वीर उसे समय की है जब गांधी जी ने उनके साथ 'ब्रह्मचर्य प्रयोग' किया था।

Ads


निष्कर्ष

सोशल मीडिया और इंटरनेट पर फैलाई जा रहे यह दावा पूरी तरह भ्रामक और सत्य है। आज के डिजिटल दौर में फोटोशॉप टूल्स के जरिए किसी भी ऐतिहासिक फोटो को बदलना बेहद आसान हो गया है। ऐसी कोई भी भ्रामक पोस्ट पर विश्वास करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच करना बेहद जरूरी है।