PM Surya Ghar Yojana Bihar: 2.5 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, अतिरिक्त बिजली खरीदेगी सरकार

बिहार में PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 2.5 लाख घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1512 करोड़ रुपये की परियोजना का शुभारंभ किया।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: 2.5 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, अतिरिक्त बिजली खरीदेगी सरकार

Updated Jun 15 2026 10:58 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य के लाखों परिवारों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को 1512 करोड़ रुपए की लागत से लगभग ढाई लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सोलर ऊर्जा संयंत्र लगाने की योजना का शुभारंभ किया है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सस्ती, स्वच्छ और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराना है।

Ads


20 नवंबर 2026 तक ढाई लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार के 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने तक लाखों परिवारों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए की 20 नवंबर 2027 तक राज्य के 25 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल सके। 


अतिरिक्त बिजली खरीदेगी सरकार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिन उपभोक्ताओं के सोलर पैनलों से 125 यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन होगा, उस अतिरिक्त बिजली को राज्य सरकार खरीदेगी। इससे लोगों की आय बढ़ाने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने ऊर्जा विभाग को ऐसी स्वचालित व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया है। जिससे 125 यूनिट से ज्यादा बिजली बनने पर सरकार उसे खरीद कर उसका भुगतान सीधे उपभोक्ताओं के खातों में पहुंच सके।

Ads


बिहार में सबसे अधिक बिजली सब्सिडी

अपने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार देश में बिजली उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा सब्सिडी देने वाला राज्य है। साथ ही उन्होंने जानकारी दिया कि राज्य सरकार हर वर्ष लगभग 23,000 करोड रुपए की बिजली सब्सिडी दे रही है। जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ भी दिया जा रहा है। 


पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को सभी योजनाओं को समय सीमा के अंदर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Ads